• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple Watch से बची खाई में गिरे स्टूडेंट की जान, Tim Cook ने दी स्वस्थ होने की शुभकामना

Apple Watch से बची खाई में गिरे स्टूडेंट की जान, Tim Cook ने दी स्वस्थ होने की शुभकामना

मुंबई के निकट लोनावला में ट्रैकिंग पर गए स्मित मेहता ने खाई में गिरने के बाद एपल वॉच की मदद से अपने अभिभावकों को कॉल कर मदद मांगी थी

Apple Watch से बची खाई में गिरे स्टूडेंट की जान, Tim Cook ने दी स्वस्थ होने की शुभकामना

इससे पहले भी एपल वॉच के कारण बहुत से लोग खतरे से बचे हैं

ख़ास बातें
  • खाई में गिरने के बाद मेहता का एपल वॉच सीरीज 7 सहारा बनी थी
  • एपल वॉच से कॉल कर उन्होंने मदद मांगी थी
  • बचाव दल ने उन्हें खाई से सुरक्षित निकाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple की वॉच की मदद से बहुत से लोगों के खतरे से बचने की घटनाएं हुई हैं। इसी तरह का एक मामला महाराष्ट्र में हुआ है जहां पुणे के एक छात्र स्मित मेहता के ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने पर एपल वॉच की मदद से उनकी जान बची है। 

NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय मेहता जुलाई में अपने दोस्तों के साथ मुंबई के निकट लोनावला में ट्रैकिंग पर गए थे। बारिश होने से रास्ते पर फिसलन की वजह से वह ट्रैकिंग से वापसी के दौरान खाई में गिरकर चोटिल हो गए थे। मेहता ने बताया,  "मैं एक पेड़ पर गिरा था और पत्थर पर फंस गया था। मैं घाटी के किनारे पर पहुंच गया था।" हालांकि, वह ऊंचाई से गिरने के बावजूद किसी तरह बच गए लेकिन टखने और कुछ अन्य जगहों पर चोट लगने के कारण वह उठ नहीं पा रहे थे। ऐसे में एपल वॉच सीरीज 7 उनका सहारा बनी। मेहता ने बताया कि उन्होंने अपने फोन एक दोस्त में बैग में रख दिया था। 

इसके बाद मेहता ने अपनी एपल वॉच की मदद से अपने अभिभावकों को कॉल कर मदद मांगी। कुछ देर बाद बचाव दल वहां पहुंच गया और उन्होंने कुछ अन्य लोगों की मदद से मेहता को सुरक्षित निकाल लिया। मेहता की मुंबई के एक हॉस्पिटल में सर्जरी हुई और अब वह लगभग स्वस्थ हैं। मेहता ने इस घटना की जानकारी कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook को ईमेल से दी। इसका उन्हें जवाब भी मिला है जिसमें टिम ने मेहता को जल्द ठीक होने की शुभकामना दी है। 

हाल ही में एपल वॉच की वजह से अमेरिका के वॉशिंगटन में एक महिला की जान बची थी। इस मामले में 42 वर्षिय महिला को उसके पति ने जिंदा दफना दिया गया था लेकिन Apple Watch की वजह से उस महिला की जान बच गई। यंग सूक को उसके पति ने चाकू मारने और उसके हाथ-पैर बांधने के बाद जंगल में एक सुनसान जगह पर जिंदा दफन कर दिया। इसके बाद सूक ने अपनी Apple Watch से 911 (आपातकालीन सेवा) पर संपर्क करने के साथ ही बेटी और बेस्ट फ्रेंड को अलर्ट भेज दिया था। इससे पहले एपल वॉच की मदद से एक 12 वर्षीय लड़की को कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद उसकी सर्जरी की गई और वह स्वस्थ हो रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  2. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  4. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  5. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  6. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  7. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  8. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  9. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  10. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »