स्मार्टवॉच नहीं, लाइफसेवर! बेहोश हुए ड्राइवर की लोकेशन भेजकर बुला दी एम्बुलेंस
एक ऐसी दुनिया में जहां गैजेट्स को अक्सर लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का दोष दिया जाता है, वहीं एक स्मार्टवॉच ने इंसानियत की डोर फिर से जोड़ दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक कहानी में बताया गया कि कैसे एक शख्स की Apple Watch ने उसकी जान बचाई, जब वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसी तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां यूजर्स ने दावे किए हैं कि उनकी स्मार्टवॉच ने समय रहते अलर्ट दिए, जिससे उनकी जान बची है।