पति ने महिला को किया जिंदा दफन, Apple Watch ने ऐसे बचाई जान

अमेरिका के वॉशिंगटन में यंग सूक (Young Sook) नाम की एक महिला को उसके पति ने चाकू मारने और उसके हाथ-पैर बांधने के बाद, जंगल में एक सुनसान जगह पर जिंदा दफन कर दिया।

पति ने महिला को किया जिंदा दफन, Apple Watch ने ऐसे बचाई जान

Apple ने हाल ही में Apple Watch Series 8 को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • महिला को चाकू मार कर और हाथ-पैर बांध कर जिंदा दफनाया
  • महिला ने Apple Watch के जरिए 20 वर्षिय बेटी और बेस्ट फ्रेंड को अलर्ट भेजा
  • वॉच के जरिए 911 (आपातकालीन सेवा) पर संपर्क किया गया था
विज्ञापन
Apple Watch कई बार लोगों की जान बचाने के लिए सुर्खियों में आ चुकी है। आपको इंटरनेट पर ऐसे कई किस्से मिल जाएंगे, जहां इस स्मार्टवॉच ने लोगों की किसी न किसी तरह से जान बचाई है। एक लेटेस्ट घटना अमेरिका के वॉशिंगटन से सामने आई है, जो आपके रोंगटे खड़े कर सकती है। यहां 42 वर्षिय एक महिला को उसके पति ने जिंदा दफना दिया था, लेकिन कलाई में पहनी Apple Watch की वजह से उस महिला की जान बच गई।

Daily Mail के अनुसार, अमेरिका के वॉशिंगटन में यंग सूक (Young Sook) नाम की एक महिला को उसके पति ने चाकू मारने और उसके हाथ-पैर बांधने के बाद, जंगल में एक सुनसान जगह पर जिंदा दफन कर दिया। लेकिन इन सब के बाद भी महिला की जान बच गई। दरअसल, सूक का अपने पति Chae Kyong के साथ तलाक का मामला चल रहा था, लेकिन अपराधी अपने कपड़े धोने के लिए सूक के घर का इस्तेमाल करता था। एक दिन सूक और क्योंग के के बीच तराक और पैसों को लेकर बहस हुई। 

रिपोर्ट बताती है कि इसके बाद, सूक ने अपने पति को घर से जाने के लिए कहा, जिसके बाद उसके पति ने सूक के बेडरूम में उसके ऊपर पीछे से हमला कर दिया। बताया गया है कि सूक के सिर पर कई बार वार किए गए। इसके बाद, क्योंग ने सूक के हाथों और पैरों को डक्ट टेप से बांध दिया। हालांकि, इस दौरान सूक ने अपनी Apple Watch से 911 (आपातकालीन सेवा) पर संपर्क कर दिया और साथ ही अपनी 20 वर्षिय बेटी और बेस्ट फ्रेंड को अलर्ट भेज दिया।

जब क्योंग को इसका पता चला, तो उसने Apple Watch को हथौड़े से तोड़ दिया। इसके बाद वह सूक को घायल अवस्था में वैन में रखकर जंगल में ले गया। वहां उसने सूक को चाकू मारा और एक गड्ढा खोद कर उसमें जिंदा दफन कर दिया। जब सूक को होश आया, तो उन्होंने गड्ढे को वापस खोदा और बाहर आई। बाहर आने के बाद, वह काफी दूर तक भागी और आसपास के घरों में जा कर मदद भी मांगी। 

911 पर कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने पुलिस को बताया की कॉलर काफी घबराई हुई थी और वह बात भी नहीं कर पा रही थी। नंबर ट्रेस करके पुलिस सूक के घर पहुंची, लेकिन उन्हें वहां सूक नहीं दिखीं। काफी तलाश के बाद सूक को 17 अक्टूबर को एक अजनबी के घर में पाया गया, जहां वे मदद के इंतजार कर रही थीं। निश्चित तौर पर, सूक की बहादुरी के साथ-साथ उनकी जान बचाने के पीछे Apple Watch का योगदान भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »