• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Apple Watch अमेरिका में होगी बैन! इस कंपनी ने लगाया गलत तरीके से पेटेंट इस्तेमाल का आरोप

Apple Watch अमेरिका में होगी बैन! इस कंपनी ने लगाया गलत तरीके से पेटेंट इस्तेमाल का आरोप

Apple Watch 6 की बात करें तो सीरीज़ में 40 एमएम और 44 एमएम मॉडल हैं।

Apple Watch अमेरिका में होगी बैन! इस कंपनी ने लगाया गलत तरीके से पेटेंट इस्तेमाल का आरोप

Apple Watch 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को अमेरिका में बैन किया जा सकता है। 

ख़ास बातें
  • कंपनी के खिलाफ अमेरिका में एक मुकदमा दायर किया गया है
  • आरोप है कि कंपनी ने बिना परमिशन Masimo के पेटेंट का उपयोग किया है
  • यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन के पास होगा मामले का फैसला
विज्ञापन
Apple watch बैन हो सकती है! जी हां, कंपनी के खिलाफ अमेरिका में एक मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने बिना परमिशन Masimo के पेटेंट का उपयोग किया है जिससे ब्लड में ऑक्सीजन लेवल ट्रैक किया जाता है। यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (USITC) के पास ये मामला फिलहाल सुनवाई में है। अगर कमिशन Masimo के दावे को सही पाता है तो अमेरिका में एप्पल वॉच को बैन किया जा सकता है। 

Apple अमेरिका में एक कानूनी पचड़े में पड़ गई है। Masimo नामक कंपनी ने एप्पल पर आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रोडक्ट्स में मैसिमो के पल्स ऑक्सीमीटर पेटेंट का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। Apple Watch 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स में इस पेटेंट के इस्तेमाल किया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा है कि लाइट बेस्ड पल्स ऑक्सीमीटर फंक्शनलिटी के साथ एप्पल ने कुछ प्रोडक्ट्स का इम्पोर्ट और सेल करके कानून का उल्लंघन किया है। 

यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (USITC) अब इस मामले में फैसला तय करेगा। कमिशन यह तय करेगा कि एप्पल वॉच को बैन किया जाए या नहीं। मैसिमो ने दावा किया है कि एप्पल ने बिना परमिशन के पेटेंट का इस्तेमाल किया है। मैसिमो के सीईओ जो कियानी ने इस मामले में एप्पल को ऐसी कंपनी बताया है जो दूसरों की इनोवेशन को चोरी कर अपना लाभ कमाती है। कियानी ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन के फैसले से मार्केट में न्याय का संदेश जाएगा। अब देखना होगा कि कमिशन इस मामले में क्या फैसला सुनाता है। अगर फैसला एप्पल के खिलाफ आता है तो Apple Watch 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को बैन किया जा सकता है। 

Apple Watch 6 की बात करें तो सीरीज़ में 40 एमएम और 44 एमएम मॉडल हैं। दोनों ही सेरामिक और क्रिस्टल बैक फिनिश के साथ आते हैं।  सीरीज़ 6 में ऑल्वेज़ ऑन रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। सेहत और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 में यूज़र्स ब्लड ऑक्सीज़न सेचुरेशन चेक कर सकते हैं। यह सेंसर इंफ्रारेड लाइट और फोटोबोडीज़ को इस्तेमाल कर चमड़े के नीचे खून के रंग को डिटेक्ट करता है और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन को कैलकुलेट करता है। अगर ब्लड ऑक्सीज़न का स्तर 95 और 100 प्रतिशत के रेफ्रेंस फीगर के नीचे चला जाएगा तो यूज़र को अलर्ट मिलेगा। स्मार्टवॉच में इलेक्ट्रिक हार्ट सेंसर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »