Apple की Vision Pro को चीन में लॉन्च करने की तैयारी, अलग हो सकती है ब्रांडिंग

अमेरिका में इसकी बिक्री दो लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। कंपनी लगभग एक दशक पहले Apple Watch के बाद से नई प्रोडक्ट कैटेगरी में यह पहली पेशकश है

Apple की Vision Pro को चीन में लॉन्च करने की तैयारी, अलग हो सकती है ब्रांडिंग

अमेरिका में इसकी बिक्री दो लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है

ख़ास बातें
  • Vision Pro को अप्रैल में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है
  • एपल की योजना मौजूदा वर्ष में इसकी लगभग पांच लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है
  • चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल को Huawei ने कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले सप्ताह मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro को लॉन्च किया था। अमेरिका में इसकी बिक्री दो लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह लगभग एक दशक पहले Apple Watch के बाद से कंपनी का एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में पहला लॉन्च है। इसे जल्द चीन में पेश किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Vision Pro को अप्रैल में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह जानकारी सप्लाई चेन के सूत्रों के हवाले से दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की इंडस्ट्री एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के पास इस डिवाइस का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। एपल के प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने वाले Bloomberg के Mark Gurman ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि Vision Pro को अमेरिका में लॉन्च के बाद चीन सहित कुछ अन्य देशों में पेश किया जा सकता है। एपल की योजना मौजूदा वर्ष में इसकी लगभग पांच लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। 

हालांकि, चीन में इस AR/VR हेडसेट के साथ कुछ मुश्किलें हो सकती हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल Huawei के पास वहां ' Vision Pro'ट्रेडमार्क है। इसका मतलब है कि एपल को किसी अलग ब्रांडिंग से इस हेडसेट को लाना होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि Huawei अपना VR हेडसेट लाने पर कार्य कर रही है। इस वर्ष के अंत तक इसे चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल के मार्केट शेयर में भी Huawei ने सेंध लगाई है। एपल के iPhone 15 की तुलना में Huawei के स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ी है। 

कंपनी की चीन में iPhone की सेल्स पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 2.1 प्रतिशत घटी है। एपल को चीन में सरकार की ओर से की सख्ती का सामना भी करना पड़ रहा है। इसके लिए चीन तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। चीन में सरकारी एजेंसियों और कुछ कंपनियों ने अपने एंप्लॉयीज पर एपल के डिवाइसेज का इस्तेमाल करने की रोक लगाई गई है। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने सिक्योरिटी के कारणों से कुछ चाइनीज ऐप्स पर बंदिशें लगाई थी। Huawei के अमेरिका में बिजनेस पर भी असर पड़ा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »