Youtube App

Youtube App - ख़बरें

  • YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
    चीन का वीडियो प्लेटफॉर्म Bilibili अब ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच RT की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Bilibili के Creator Program में 1,000 Views पर करीब 0.70 डॉलर यानी लगभग 66 रुपये तक की कमाई हो सकती है। हालांकि, Bilibili ने इस रकम को सभी Creators के लिए तय भुगतान दर के तौर पर आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Creator Program के लिए 100 Subscribers और 2,000 Valid Public Views जैसी शर्तें हैं। कंपनी ने International App भी ग्लोबली लॉन्च किया है और अब चीन से बाहर Creators और Users को जोड़ने पर फोकस कर रही है।
  • Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
    चीन की बिलीबिली (Bilibili) ऐप अब ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। यह ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर पहले से ही उपलब्ध है, और अब iOS पर भी बहुत जल्द उपलब्ध होने वाला है। बिलीबिली (Bilibili) ऐप एक लोकप्रिय वीडियो-स्ट्रीमिंग और कम्युनिटी प्लेटफार्म है जो एनीमे (anime), गेमिंग और यूजर जनरेटेड कंटेंट पर केंद्रित है।
  • अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
    DuckDuckGo ने अपने ब्राउजर के लिए नया YouTube Ad Blocking फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर वीडियो शुरू होने से पहले और प्लेबैक के दौरान दिखने वाले ज्यादातर YouTube Ads को ब्लॉक कर सकता है। फिलहाल यह फीचर iOS, Windows और Mac पर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, जबकि Android यूजर्स इसे Settings से ऑन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम uBlock Origin की फिल्टर लिस्ट पर आधारित है। हालांकि, YouTube समय-समय पर अपने Ad सिस्टम में बदलाव करता है, इसलिए कुछ समय के लिए यह फीचर प्रभावित हो सकता है।
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
    YouTube ने Picture-in-Picture (PiP) मोड को अब फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वीडियो चलाते हुए ऐप से बाहर जाकर भी उसे छोटे विंडो में देख सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर longform non-music कंटेंट के लिए मिलेगी। हालांकि म्यूजिक वीडियो के लिए PiP फीचर अभी भी केवल Premium यूजर्स तक सीमित रहेगा। यह फीचर धीरे-धीरे सभी देशों में रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
  • boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
    boAt ने भारत में CineHead E1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 720p नेटिव रेजोल्यूशन और 1080p प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस, कीस्टोन करेक्शन और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
    YouTube ने Shorts फीड को कंट्रोल करने के लिए नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर सेट कर सकते हैं। इससे होमपेज पर Shorts दिखना लगभग बंद हो जाता है। पहले यह लिमिट 15 मिनट से 2 घंटे तक थी, लेकिन अब इसे और फ्लेक्सिबल बना दिया गया है। हालांकि Shorts पूरी तरह हटते नहीं हैं और कुछ सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो Shorts को कम देखना चाहते हैं और अपने फीड को क्लीन रखना चाहते हैं।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल
    अब ChatGPT के ऐप स्टोर से Tubi ऐप को आप जोड़ सकते हैं और अपनी पसंद के स्ट्रीमिंग अनुभव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। YouTube और Amazon जहां AI पावर्ड सुझाव प्रदान करते हैं, वहीं Tubi खुद को ही ChatGPT की ऐप डायरेक्टरी में स्थापित करती है जो कि अपने तरह की पहली स्ट्रीमिंग सेवा है।
  • अंग्रेजी समझ नहीं आती? YouTube अब हिंदी, तमिल, बंगाली सहित 27 भाषाओं में खुद करेगा वीडियो ट्रांसलेट
    YouTube ने अपने auto dubbing फीचर को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इसके साथ भाषा सपोर्ट को बढ़ाकर 27 भाषाओं तक कर दिया है, जिससे अलग अलग भाषाओं के कंटेंट को समझना आसान हो गया है। YouTube के मुताबिक दिसंबर 2025 में रोजाना करीब 60 लाख लोगों ने auto dubbed वीडियो कंटेंट देखा। प्लेटफॉर्म ने expressive speech और यूजर कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे डब किया गया ऑडियो ज्यादा नेचुरल लगे और यूजर्स अपनी भाषा पसंद खुद तय कर सकें।
  • मोबाइल से प्रोफेशनल क्वालिटी YouTube Shorts बनेंगे, बस ये 10 टिप्स आजमा लो!
    आज के दौर में YouTube Shorts सिर्फ शॉर्ट वीडियो नहीं, बल्कि ब्रांड और आइडेंटिटी का जरिया हैं। महंगे गियर की जरूरत नहीं, बस अपने फोन की कैमरा सेटिंग्स, लाइटिंग और एडिटिंग समझनी होगी। इस फीचर में बताया गया है कि कैसे आप प्रोफेशनल क्रिएटर्स की तरह शॉर्ट्स बना सकते हैं, सिर्फ अपने स्मार्टफोन के जरिए। इसमें मैनुअल कैमरा सेटिंग्स (ISO, FPS, शटर स्पीड), बेहतर लाइटिंग एंगल्स, साउंड क्वालिटी, HDR मोड, कलर ग्रेडिंग, और 9:16 फ्रेम रेशियो जैसी जरूरी डिटेल्स शामिल हैं। यह गाइड आपके मोबाइल को मिनी-स्टूडियो में बदल सकती है।
  • कहां चलें घूमने? भारत में 88% लोग इस ऐप को देखकर करते हैं प्लान
    भारतीय ट्रेवलर्स को लेकर ताजा रिपोर्ट Travel Rewired: Decoding The Indian Traveler में सामने आया है कि 88% लोग घूमने तब जाते हैं जब वे यूट्यूब पर कोई वीडियो या शॉर्ट्स देखकर उत्साहित होते हैं। इतना ही नहीं, 68% लोग ऐसे हैं जिनकी प्लानिंग भी यू-ट्यूब देखकर होती है। यानी कहां जाना है, कहां ठहरना है, कौन सी एक्टिविटी करनी है, कितना खर्चा होगा, ये सारी चीजें ट्रेवलर अब ऑनलाइन प्लान करके ही चलते हैं।
  • YouTube में आ रहा कमाल का फीचर! ऐप के अंदर ही शेयर कर सकेंगे वीडियो, चैटिंग की भी होगी सुविधा!
    YouTube में जल्द ही यूजर को ऐप के भीतर ही वीडियो शेयरिंग का फीचर मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके माध्यम से यूजर्स सीधे ऐप के भीतर से ही वीडियो को शेयर कर सकेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ऐप के अंदर ही चैट फीचर को भी शामिल करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही यह दुनिया के कई हिस्सों में रोल किया जा सकता है।
  • YouTube में आया नया फीचर! बचाएगा आपका कीमती समय, जानें कैसे
    YouTube में एक नया फीचर शुरू किया गया है जिससे कि यूजर्स शॉर्ट्स देखते समय बेवजह की स्क्रॉलिंग से बच सकेंगे। यूट्यूब इसके लिए एक टाइमर ऐप में लेकर आया है। यह टाइमर इस्तेमाल करके यूजर्स सोशल मीडिया पर शॉर्ट्स में अपना अत्यधिक समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं। साथ ही मीडिया उपभोग से होने वाली थकान से भी बच सकते हैं।
  • Flipkart Black मेंबरशिप लॉन्च: सिंगल पैकेज में कैशबैक, अर्ली डील्स और Free YouTube Premium, जानें कीमत
    Flipkart ने सोमवार को भारत में नया Black सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है जिसकी वार्षिक कीमत 1,499 रुपये रखी गई है, लेकिन फिलहाल ऑफर के तहत इसे 990 रुपये में लिया जा सकता है। इस प्लान में सालाना YouTube Premium, हर ऑर्डर पर 5% SuperCoins कैशबैक, एक्सक्लूसिव Black Deals, सेल का अर्ली एक्सेस और Cleartrip फ्लाइट पर खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह Flipkart का सबसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है जो Amazon Prime से मुकाबला करेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »