• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • कहां चलें घूमने? भारत में 88% लोग इस ऐप को देखकर करते हैं प्लान

कहां चलें घूमने? भारत में 88% लोग इस ऐप को देखकर करते हैं प्लान

ट्रिप पर जाने की प्रेरणा से लेकर, ट्रिप की प्लानिंग, एक्टिविटी सबकुछ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रभावित कर रहे हैं।

कहां चलें घूमने? भारत में 88% लोग इस ऐप को देखकर करते हैं प्लान

Photo Credit: iStock

भारत में घूमने के लिए लोग सबसे ज्यादा YouTube से प्रेरणा ले रहे हैं।

ख़ास बातें
  • भारत में घूमने के लिए लोग सबसे ज्यादा YouTube से प्रेरणा ले रहे हैं।
  • 88% लोग घूमने जाने के लिए यू-ट्यूब से ले रहे प्रेरणा।
  • 46% लोग ठहरने की व्यवस्था भी Google Search पर ढूंढते हैं।
विज्ञापन

भारत में 68% लोग घूमने की प्लानिंग करने के लिए YouTube की मदद लेते हैं। वहीं, 88% यात्री ऐसे हैं जिनका घूमने का प्लान ही यू-ट्यूब देखकर बनता है। ऐसा हम नहीं, एक ताजा रिपोर्ट कह रही है। नई Google Kantar रिपोर्ट- Travel Rewired: Decoding The Indian Traveler के नाम से आई है जो बताती है कि भारतीय लोग कैसे अपनी ट्रिप प्लानिंग करते हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इसमें कितना बड़ा योगदान है। ट्रिप पर जाने की प्रेरणा से लेकर, ट्रिप की प्लानिंग, और ट्रिप के दौरान की एक्टिविटी, सबकुछ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से प्रभावित हो रहा है। आइए जानते हैं इस ट्रेवल ट्रेंड को विस्तार से। 

भारत में घूमने के लिए लोग सबसे ज्यादा YouTube से प्रेरणा ले रहे हैं। भारतीय ट्रेवलर्स को लेकर ताजा रिपोर्ट Travel Rewired: Decoding The Indian Traveler में सामने आया है कि 88% लोग घूमने तब जाते हैं जब वे यूट्यूब पर कोई वीडियो या शॉर्ट्स देखकर उत्साहित होते हैं। इतना ही नहीं, 68% लोग ऐसे हैं जिनकी प्लानिंग भी यू-ट्यूब देखकर होती है। यानी कहां जाना है, कहां ठहरना है, कौन सी एक्टिविटी करनी है, कितना खर्चा होगा, ये सारी चीजें ट्रेवलर अब ऑनलाइन प्लान करके ही चलते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

Google रिपोर्ट कहती है कि 51 प्रतिशत लोग मुख्य रूप से ट्रिप एक्टिविटी के लिए ऑनलाइन सर्च करते हैं। 46% लोग ठहरने की व्यवस्था भी Google Search पर ढूंढते हैं। 44 प्रतिशत ट्रेवलर्स घूमने जाने के लिए जगहों का निर्धारण ऑनलाइन देखकर ही करते हैं। YouTube Shorts इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं और 40% लोगों के निर्णय को प्रभावित करते हैं। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स भी 60% लोगों को प्रभावित करते हैं। लोग जगहों के रिव्यू के लिए इन पर काफी भरोसा करते हैं। 

सर्वे में पाया गया है कि ट्रेवलिंग को लोग अब अपनी जिंदगी का हिस्सा मानने लगे हैं। लोग ट्रेवलिंग के दौरान बेहतर अनुभव चाहते हैं, ज्यादा आराम चाहते हैं और वैल्यू ट्रैवलिंग को तवज्जो दे रहे हैं। घरेलू ट्रिप्स में 72% लोग अब खर्चे की ज्यादा चिंदा नहीं करते हैं। 81% लोग ट्रेवलिंग के लिए ज्यादा खर्च भी करने को तैयार रहते हैं। 

भारतीयों के लिए YouTube सबसे बड़ी प्रेरणा के रूप में सामने आया है। रिपोर्ट कहती है कि 68% भारतीय YouTube वीडियो देखकर अपनी ट्रिप बनाते हैं। उस जगह के अनुभव, व्लॉग, होटल गाइड, फूड रिव्यू आदि सब YouTube पर सर्च किया जाता है। यानी Google Search और YouTube अब भारतीयों के लिए ट्रेवल प्लानिंग के सबसे अहम साथी बनकर उभर रहे हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »