YouTube में आया नया फीचर! बचाएगा आपका कीमती समय, जानें कैसे

YouTube ने फीचर की घोषणा करते हुए कहा है कि यूजर्स अब एक डेली लिमिट को सेट और एडजस्ट कर सकते हैं।

YouTube में आया नया फीचर! बचाएगा आपका कीमती समय, जानें कैसे

YouTube में यूजर्स अब एक डेली लिमिट को सेट और एडजस्ट कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यूजर्स अब एक डेली लिमिट को सेट और एडजस्ट कर सकते हैं।
  • यह फीचर Settings में जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • स्क्रीन पर एक रिमाइंडर दिखेगा जो फीड को वहीं पर रोक देगा।
विज्ञापन

YouTube में एक नया फीचर शुरू किया गया है जिससे कि यूजर्स शॉर्ट्स देखते समय बेवजह की स्क्रॉलिंग से बच सकेंगे। यूट्यूब इसके लिए एक टाइमर ऐप में लेकर आया है। यह टाइमर इस्तेमाल करके यूजर्स सोशल मीडिया पर शॉर्ट्स में अपना अत्यधिक समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं। साथ ही मीडिया उपभोग से होने वाली थकान से भी बच सकते हैं। यानी इस फीचर के आ जाने के बाद डूमस्क्रॉलिंग से बचा जा सकता है। 

YouTube में एक टाइमर फीचर कंपनी ने शुरू कर दिया है। टाइमर के आ जाने से यूजर्स इस चीज का चुनाव कर सकते हैं कि वे शॉर्ट्स देखते समय हर दिन अपना कितना समय देना चाहते हैं। जैसे ही लिमिट आएगी स्क्रीन पर एक रिमाइंडर दिखेगा जो फीड को वहीं पर रोक देगा। लेकिन अगर यूजर चाहेगा कि फीड आगे भी जारी रहे तो इसे हटाया भी जा सकेगा। जिसके बाद यूजर आगे शॉर्ट्स देख पाएगा। 

YouTube ने फीचर की घोषणा (via) करते हुए कहा है कि यूजर्स अब एक डेली लिमिट को सेट और एडजस्ट कर सकते हैं। यह फीचर Settings में जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही सेट की गई टाइम लिमिट पूरी होगी, यूजर को स्क्रीन पर एक डिसमिस हो सकने वाला प्रॉम्प्ट दिखाई देगा। यह बताएगा कि आज के दिन के लिए शॉर्ट्स फीड को पॉज कर दिया गया है। 

TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार इस साल की शुरुआत में एंड्रॉयड ऐप बिल्ड में एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा की गई खोज के बाद, यूट्यूब ने इस बात को माना था कि वह यूजर्स को शॉर्ट्स के लिए देखने की सीमा निर्धारित करने वाले एक फीचर की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया फीचर टेक कंपनियों से जिम्मेदारी से काम करने की बढ़ती सार्वजनिक मांग का एक परिणाम है। इसके साथ ही यूट्यूब का उद्देश्य है कि यूजर्स बिना थके यूट्यूब के साथ अपनी सहभागिता को बनाए रखें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »