• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • YouTube Shorts में आ रहे हैं 3 कमाल के फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए आसान हो जाएगा वीडियो बनाना

YouTube Shorts में आ रहे हैं 3 कमाल के फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए आसान हो जाएगा वीडियो बनाना

YouTube Shorts में कई नए टूल भी जोड़े गए हैं। इनमें नए इंटरैक्टिव स्टिकर शामिल हैं, जैसे "Add Yours" स्टिकर, जो क्रिएटर्स को व्यूअर्स को रिस्पॉन्स में अपने खुद के शॉर्ट्स वीडियो बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

YouTube Shorts में आ रहे हैं 3 कमाल के फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए आसान हो जाएगा वीडियो बनाना

Photo Credit: YouTube

प्लेटफॉर्म पर 'Auto layout', 'Text narration' और स्टिकर के लिए 'Add yours' ऑप्शन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं

ख़ास बातें
  • नया ऑटो क्रॉप फीचर वीडियो को खुद ब खुद क्रॉप करेगा
  • YouTube Shorts के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच नैरेशन भी पेश किया जाएगा
  • यूट्यूब Remix को भी Remix करने की क्षमता पेश की जा रही है
विज्ञापन
YouTube Shorts को अधिक बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म इसमें कई नए फीचर्स जोड़ रहा हैं। नए फीचर्स की बदौलत यूजर्स के लिए शॉर्ट-फॉर्म वीडियो बनाना आसान हो जाएगा। YouTube की शॉर्ट-फॉर्म वीडियो स्पेस में टॉप पर रहने के लिए के लिए TikTok के साथ लड़ाई जारी है, ऐसे में प्लेटफॉर्म पिछले कुछ समय से यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। नए फीचर्स में सबसे महत्वपूर्ण जोड़ Shorts में वीडियो को खुद ब खुद क्रॉप करने की क्षमता है। इसके अलावा, YouTube Shorts में कई नए टूल भी जोड़े जाएंगे। इनमें नए इंटरैक्टिव स्टिकर भी शामिल हैं।

YouTube ने Shorts यूजर्स के लिए कुछ नए काम के फीचर्स पेश करने की घोषणा की है। प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी कि Shorts में ऑटो क्रॉप फीचर के साथ नए इंटरैक्टिव स्टिकर जोड़े जा रहे हैं और साथ ही क्रिएटर्स के लिए शॉर्ट्स में कैप्शन जोड़ना या एडिट करना अब आसान हो जाएगा। नए ऑटो क्रॉप फीचर में अब क्रिएटर्स को अपने वीडियो को 60 सेकंड के शॉर्ट्स फॉर्मेट में मैन्युअल रूप से एडिट करने की आवश्यकता नहीं होगी। नया फीचर वीडियो को खुद ब खुद क्रॉप करेगा। इसके अलावा, YouTube टेक्स्ट-टू-स्पीच नैरेशन पेश किया जाएगा, जो क्रिएटर्स को अपना ऑडियो रिकॉर्ड किए बिना अपने शॉर्ट्स में वॉयसओवर जोड़ने की अनुमति देगा। यह उन क्रिएटर्स के लिए काम का टूल हो सकता है, जो वीडियो में अपनी आवाज नहीं जोड़ना चाहते हैं या उन भाषाओं में वीडियो बनाना चाहते हैं, जिन्हें वे अच्छी तरह से नहीं बोल सकते हैं।

YouTube Shorts में कई नए टूल भी जोड़े जा रहे हैं। इनमें नए इंटरैक्टिव स्टिकर शामिल हैं, जैसे "Add Yours" स्टिकर, जो क्रिएटर्स को व्यूअर्स को रिस्पॉन्स में अपने खुद के शॉर्ट्स वीडियो बनाने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा, Minecraft Spring और Minecraft Rush सहित नए Minecraft इफेक्ट भी उपलब्ध होंगे।

YouTube क्रिएटर्स के लिए शॉर्ट्स में कैप्शन जोड़ना और एडिट करना आसान बना दिया गया है। क्रिएटर्स अपने कैप्शन को विभिन्न फॉन्ट और कलर के साथ स्टाइल कर सकेंगे और वे उन्हें स्क्रीन पर कहीं भी रख सकेगे। इसके अलावा, यूट्यूब Remix को भी Remix करने की क्षमता पेश कर रहा है, जो क्रिएटर्स को मौजूदा रीमिक्स में अपना खुद का टच जोड़ने की अनुमति देता है।

पिछले महीने YouTube ने अपने नए टेस्टिंग फीचर्स शेयर किए थे, जो जल्द ही कुछ चैनल्स के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें AI लाइव चैट समरी, गूगल लेंस सर्च और चैनल के लिए QR कोड शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नए फीचर्स सिर्फ उन यूजर्स के एक छोटे ग्रुप के लिए रहेंगे जो यूट्यूब एक्सपेरिमेंट प्रोग्राम का हिस्सा हैं और आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »