• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • India में YouTube 'Hype' फीचर, 500 सब्सक्राइबर्स वाले भी अब होंगे वायरल, जानें सबकुछ

India में YouTube 'Hype' फीचर, 500 सब्सक्राइबर्स वाले भी अब होंगे वायरल, जानें सबकुछ

Hype फीचर तहत जब भी कोई वीडियो पब्लिश होता है, तब व्यूअर्स उसे पहले 7 दिनों के भीतर "Hype" कर सकते हैं।

India में YouTube 'Hype' फीचर, 500 सब्सक्राइबर्स वाले भी अब होंगे वायरल, जानें सबकुछ

Photo Credit: YouTube

YouTube Hype Feature in India: Hype किए गए वीडियो पर एक खास बैज भी दिखेगा जो बताएगा कि यह वीडियो व्यूअर्स का फेवरेट है

ख़ास बातें
  • YouTube ने भारत में लॉन्च किया नया ‘Hype’ फीचर, छोटे क्रिएटर्स को बढ़ावा
  • 500 से 5 लाख सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स के लिए है Hype फीचर
  • हाइप किया गया वीडियो Explore सेक्शन और Home Feed में प्रमोट हो सकता है
विज्ञापन
YouTube ने भारत में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है Hype। इसका मकसद है छोटे और मिड-लेवल क्रिएटर्स को ज्यादा एक्सपोजर देना और उन्हें नए दर्शकों तक पहुंचाना। YouTube के मुताबिक, कई बार ऐसे क्रिएटर्स जिनके पास एक्टिव फैनबेस होता है, उन्हें भी नए व्यूअर्स तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसी चैलेंज को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Hype टूल तैयार किया है। फिलहाल, यह फीचर उन चैनलों के लिए है जिनके सब्सक्राइबर 500 से 5 लाख के बीच हैं।

Hype फीचर तहत जब भी कोई वीडियो पब्लिश होता है, तब व्यूअर्स उसे पहले 7 दिनों के भीतर "Hype" कर सकते हैं। कोई भी यूजर एक हफ्ते में तीन बार तक हाइप कर सकता है और यह बिल्कुल फ्री है। हर हाइप से वीडियो को पॉइंट्स मिलते हैं और जितने ज्यादा पॉइंट्स मिलेंगे, वीडियो उतना ही ऊपर Explore सेक्शन में मौजूद लीडरबोर्ड पर चढ़ता जाएगा। टॉप 100 हाइप्ड वीडियो वाले इस लीडरबोर्ड में आने से वीडियो को ज्यादा ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिलने का चांस होगा।

एक बार जब कोई वीडियो लीडरबोर्ड पर जगह बना लेगा, तो ज्यादा हाइप मिलने पर वह YouTube के होम फीड में भी प्रमोट किया जा सकता है। यही नहीं, Hype किए गए वीडियो पर एक खास बैज भी दिखेगा जो बताएगा कि यह वीडियो व्यूअर्स का फेवरेट है।

YouTube का कहना है कि छोटे क्रिएटर्स को और सपोर्ट देने के लिए सब्सक्राइबर बेस के हिसाब से बोनस पॉइंट्स भी मिलेंगे। यानी जितने कम सब्सक्राइबर, उतना ज्यादा बोनस, ताकि हर क्रिएटर को बराबरी का मौका मिल सके। इस फीचर को पहले तुर्की, ताइवान और ब्राजील में टेस्ट किया गया था, जहां सिर्फ पहले चार हफ्तों में 50,000 से ज्यादा चैनलों पर 50 लाख से अधिक बार Hype किया गया।
 

YouTube का Hype फीचर क्या है?

यह एक नया टूल है जिससे व्यूअर्स किसी वीडियो को "हाइप" कर सकते हैं और उसे लीडरबोर्ड पर ऊपर लाने में मदद कर सकते हैं।

कौन-से चैनल Hype फीचर के लिए एलिजिबल हैं?

जिन चैनलों के 500 से 5 लाख के बीच सब्सक्राइबर हैं, वे इस फीचर के लिए एलिजिबल हैं।

वीडियो को हाइप कैसे किया जाता है और इसकी लिमिट क्या है?

किसी वीडियो को पब्लिश होने के पहले 7 दिनों के अंदर हाइप किया जा सकता है। हर यूजर हफ्ते में 3 बार तक फ्री में हाइप कर सकता है।

हाइप करने से क्रिएटर को क्या फायदा होता है?

वीडियो को पॉइंट्स मिलते हैं और अगर वह टॉप 100 लिस्ट में आता है तो Explore और Home Feed में प्रमोट हो सकता है।

क्या छोटे क्रिएटर्स को कोई एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा?

हां, जिन चैनलों के सब्सक्राइबर कम हैं उन्हें बोनस पॉइंट्स मिलेंगे ताकि उन्हें ज्यादा एक्सपोजर मिल सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube Hype, YouTube
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »