• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • YouTube का यह प्रीमियम फीचर जल्द नॉन प्रीमियम यूजर्स को भी मिलेगा!

YouTube का यह प्रीमियम फीचर जल्द नॉन-प्रीमियम यूजर्स को भी मिलेगा!

भारत में YouTube प्रीमियम की कीमत 129 प्रति माह से शुरू होती है। Google नए यूजर्स के लिए एक महीने की मुफ्त सदस्यता और छात्रों के लिए 79 प्रति माह के प्लान की पेशकश कर रहा है।

YouTube का यह प्रीमियम फीचर जल्द नॉन-प्रीमियम यूजर्स को भी मिलेगा!
ख़ास बातें
  • YouTube अमेरिका के बाहर नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए PiP मोड दे सकता है
  • एक रेडिट पोस्ट में नॉन-प्रीमियम यूजर के पास इस फीचर को देखा गया
  • YouTube ने फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है
विज्ञापन
YouTube ने 2021 में अपने यूजर्स के लिए PiP (पिक्चर-इन-पिक्चर) फीचर को रोल आउट करना शुरू किया। वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप का यह पॉपुलर फीचर यूजर्स को अपने डिवाइस पर अन्य ऐप चलाते हुए साथ-साथ वीडियो देखने की सुविधा देता है। यूएस के बाहर YouTube यूजर्स को PiP फीचर को इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम मेंबरशिप लेनी पड़ती है। लेकिन आने वाले समय में यह नियम बदल भी सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट से संकेत मिलता है कि यूरोप में नॉन-प्रीमियम यूजर्स को वर्तमान में YouTube का PiP फंक्शन इस्तेमाल करने के लिए मिल रहा है।

Reddit पर कई थ्रेड्स से पता चलता है कि YouTube अमेरिका के बाहर नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए PiP मोड शुरू कर रहा है। दावों में विश्वसनीयता जोड़ने के लिए पोस्ट में फीचर के वीडियो शामिल हैं, जिसमें अपने डिवाइस पर अन्य ऐप्स का उपयोग करते समय म्यूजिक वीडियो के लिए फ्लोटिंग विंडो में एक मिनी-प्लेयर दिखाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े पैमाने पर यूरोप क्षेत्र के यूजर्स ने अपने डिवाइस पर PiP सुविधा देखी है।

YouTube ने अभी तक अमेरिका के बाहर नॉन-प्रीमियम ग्राहकों के लिए PiP का विस्तार करने की योजना का खुलासा नहीं किया है। इसलिए, इस जानकारी को पूरी तरह से सत्य नहीं माना जा सकता। अनुमान लगाया जा रहा है कि Google नॉन-प्रीमियम यूरोपीय यूजर्स के एक चुनिंदा ग्रुप के साथ PiP का टेस्ट कर रहा है।

हालांकि, YouTube के X अकाउंट का एक हालिया कमेंट इस दावे का खंडन करता है। इसमें कहा गया है कि यूएस के बाहर PiP वर्तमान में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन तक सीमित है। PiP के लिए YouTube के सपोर्ट पेज के अनुसार, यूएस के बाहर के यूजर्स को इसे एक्सेस करने के लिए प्रीमियम की सदस्यता लेनी होगी।

भारत में YouTube प्रीमियम की कीमत 129 प्रति माह से शुरू होती है। Google नए यूजर्स के लिए एक महीने की मुफ्त सदस्यता और छात्रों के लिए 79 प्रति माह के प्लान की पेशकश कर रहा है। फैमिली प्लान भी है, जिसमें पांच सदस्यों को जोड़ा जा सकता है, जिसकी कीमत 189 रुपये है। वार्षिक प्लान के लिए 1,290 रुपये, जबकि तीन महीने के प्लान के लिए 399 रुपये देने होते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »