Xiaomi Watch Specifications

Xiaomi Watch Specifications - ख़बरें

  • Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
    Xiaomi अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए Redmi Watch 6 Active और Watch 6 Lite लेकर आ रही है। दोनों मॉडल सबसे पहले चुनिंदा यूरोपीय देशों में आएंगे। हालांकि, अभी तक लॉन्च तारीख और मार्केट के नामों का खुलासा नहीं हुआ है। Watch 6 Active काले और गुलाबी रंग के विकल्प में आती है, वहीं Watch 6 Lite काले और सिल्वर चेसिस शेड में नजर आई है।
  • Xiaomi Watch S5 46mm लॉन्च, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी, हेल्थ और फिटनेस में दमदार सपोर्ट
    Xiaomi ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S5 46mm को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Watch S5 46mm के ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट की कीमत EUR 179.99 / GBP 149.99 (लगभग 16,700 रुपये) और जंगल ग्रीन और सिरेमिक ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत EUR 199.99 / GBP 169.99 (लगभग 18,930 रुपये) है। Xiaomi Watch S5 46mm शाओमी के ऑफिशियल चैनल और ऑथोराइज्ड रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध है।
  • सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi की Redmi Watch 6 अब ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो गई है। स्मार्टवॉच में एक NFC मॉडल भी आता है जो ग्लोबल मार्केट के लिए फिलहाल पोलैंड में उपलब्ध करवाया गया है। स्मार्टवॉच के ग्लोबल वेरिएंट में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • Xiaomi Watch S5 लॉन्च हुई 21 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
    Xiaomi Watch S5 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने वियरेबल को चीनी मार्केट में उतारा है और कई आकर्षक व स्मार्ट फीचर्स इसमें दिए गए हैं। Xiaomi Watch S5 में 1.48 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच का पैनल AMOLED है जिसमें 480 × 480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स की है।
  • Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
    Xiaomi Watch 5 ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर एक ताजा अपडेट मिला है। टिप्स्टर @adam_kurfurst ने X हैंडल पर इसके यूरोपियन वर्जन के फोटो शेयर किए हैं। इतना ही नहीं, इसके प्राइसिंग डिटेल्स भी यहां लीक हो गए हैं।
  • Xiaomi Watch 5 स्मार्टवॉच लॉन्च, 18 दिन बैटरी, 1500 निट्स ब्राइटनेस, ढेरों हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट, जानें कीमत
    Xiaomi Watch 5 लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। स्मार्टवॉच चीनी मार्केट में पेश की गई है जिसमें eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 1.54 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। वियरेबल में डुअल चिप, डुअल सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिल जाते हैं।
  • Redmi Watch 6 हुई लॉन्च: 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 24 दिन तक का बैटरी बैकअप! जानें कीमत और फीचर्स
    Redmi ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को लॉन्च कर दिया है, जो Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के साथ पेश की गई है। इसमें 2.07-इंच का AMOLED कलर स्क्रीन दिया गया है और यह Xiaomi Surge OS 3 पर चलती है। यह स्मार्ट डिवाइस इंटरकनेक्शन को सपोर्ट करती है और Converged Device Centre के जरिए कंट्रोलर के रूप में भी काम कर सकती है। Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग 7,400 रुपये) रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शंस - Blue Moon Silver, Elegant Black और Misty Blue में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे Xiaomi China e-store से खरीद सकते हैं।
  • Xiaomi Watch S4 स्मार्टवॉच, Band 10 Glimmer Edition लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी फीचर, जानें कीमत
    Xiaomi Watch S4 लॉन्च हो गई है जिसके साथ में कंपनी ने Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को भी लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट्स कंपनी के वियरेबल सेग्मेंट में लेटेस्ट एडिशन हैं। Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5 ATM वाटर रसिस्टेंस और 320mAh बैटरी दी गई है। Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को कंपनी ने गोल्डन कलर में पेश किया है। इसमें 1.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें AI स्विम स्ट्रॉक डिटेक्शन फीचर है।
  • Redmi Pad 2 Pro हुआ लॉन्च: इसमें है 12,000mAh बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर सिस्टम, जानें कीमत
    Redmi Pad 2 Pro को पेश किया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने Xiaomi 15T और 15T Pro स्मार्टफोन, Watch S4 और Band 10 भी पेश किए। Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं टॉप-एंड 8GB + 256GB Matte Glass वेरिएंट और इसके 5G मॉडल दोनों की कीमत EUR 379.9 (करीब 40,000 रुपये) है। टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में आया है, जिसमें Lavender Purple, Silver और Graphite Gray शामिल हैं।
  • 15 दिन बैटरी वाली Xiaomi Watch S4 15th Anniversary Edition स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जो कि कंपनी की Watch S4 eSIM 15th Anniversary Edition स्मार्टवॉच है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह स्मार्टवॉच कंपनी ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर लॉन्च की है। नई स्मार्टवॉच में 1.43 का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 466 × 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • Redmi Watch Move भारत में लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत सिर्फ 1999 रुपये
    Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi Watch Move लॉन्च कर दी है। Watch Move की कीमत 1,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच प्री-ऑर्डर के लिए 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगी। Watch Move में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।
  • Xiaomi Watch S4 का प्राइस लीक, सिंगल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें फीचर्स
    Xiaomi Watch S4 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है। Xiaomi Watch S4 का ग्लोबल मॉडल सिल्वर, ब्लैक और रेनबो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। स्मार्टवॉच में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी होगी। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी होगा। Xiaomi Watch S4 के यूरोपियन वर्जन के Bluetooth वेरिएंट का प्राइस 159 यूरो (लगभग 14,400 रुपये) होगा।
  • REDMI Watch 5 हुई 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 24 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सारे फीचर्स
    REDMI Watch 5 आज चीनी बाजार में लॉन्च हो गई है। REDMI Watch 5 की कीमत 599 yuan (लगभग 6,975 रुपये) और REDMI Watch 5 eSIM: 799 yuan (लगभग 9,305 रुपये) रुपये है। Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 432 x 514 पिक्सल है। इंडीपेंडेंट कॉल्स और एसएमएस के लिए eSIM सपोर्ट है। इस वॉच में 550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 24 दिनों तक चलती है।
  • Xiaomi Watch S4, Smart Band 9 Pro होंगे 29 अक्टूबर को लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
    Xiaomi 29 अक्टूबर को Watch S4 और Smart Band 9 Pro लॉन्च करने वाला है। हाल ही में ब्रांड ने Watch S4 और Smart Band 9 Pro का टीजर जारी किया है। Xiaomi Watch S4 और Smart Band 9 Pro में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर फीचर्स और ज्यादा एडवांस डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इनमें ब्राइट डिस्प्ले और नए इंटरकॉम मोड जैसे अपग्रेड मिलेंगे।
  • Redmi Watch 5 Active लॉन्च, दमदार हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स के साथ 18 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Xiaomi ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active लॉन्च की है। Redmi Watch 5 Lite की कीमत 3,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर्स में आती है। Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल और 600 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस वॉच में 470mAh की बैटरी है जो कि सिंगल चार्ज में सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिनों तक चलती है और हैवी इस्तेमाल के साथ 12 दिनों तक चलती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »