Xiaomi Watch S5 लॉन्च हुई 21 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

शाओमी वॉच एस5 में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Watch S5 लॉन्च हुई 21 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Watch S5 में 1.48 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच का पैनल AMOLED है जिसमें 480 × 480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।
  • शाओमी वॉच एस5 में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें 98.4 प्रतिशत तक हार्ट रेट सटीकता मिल सकती है।
विज्ञापन

Xiaomi Watch S5 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने वियरेबल को चीनी मार्केट में उतारा है और कई आकर्षक व स्मार्ट फीचर्स इसमें दिए गए हैं। Xiaomi Watch S5 में 1.48 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच का पैनल AMOLED है जिसमें 480 × 480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स की है। शाओमी वॉच एस5 में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टवॉच चार लाइट, चार पीडी सेंसर कैरी करती है। इसमें 98.4 प्रतिशत तक हार्ट रेट सटीकता मिल सकती है। यह स्लीप ट्रैकिंग भी करती है। कंपनी के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Watch S5 Price

Xiaomi Watch S5 की कीमत 1199 युआन (लगभग 16000 रुपये) है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड और ई-सिम वेरिएंट्स में पेश किया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट ब्लैक और सिल्वर शेड्स में से चुना जा सकता है। ई-सिम वेरिएंट को 1399 युआन (लगभग 18500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह Forged Carbon और Midnight Blue वेरिएंट्स में से चुना जा सकता है। स्मार्टवॉच कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध होगी। 

Xiaomi Watch S5 Specifications

Xiaomi Watch S5 में 1.48 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच का पैनल AMOLED है जिसमें 480 × 480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स की है। यह डुअल फ्रिक्वेंसी GNSS चिप से लैस होकर आती है। Xiaomi Watch S5 में स्टेनलैस स्टील की बॉडी मिलती है। इसके मिडनाइट ब्लू वर्जन में कंपनी ने सिरेमिक बेजल्स का इस्तेमाल किया है। इसमें एक क्राउन बटन भी दिया गया है सर्कल डिजाइन के साथ आता है। 

शाओमी वॉच एस5 में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टवॉच चार लाइट, चार पीडी सेंसर कैरी करती है। इसमें 98.4 प्रतिशत तक हार्ट रेट सटीकता मिल सकती है। यह स्लीप ट्रैकिंग भी करती है। कंपनी के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चल सकती है। यह शाओमी के अधिकतर डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकती है। Xiaomi Auto ऐप की मदद से यह व्हीकल्स के साथ भी कनेक्ट की जा सकती है। इसके अलावा यह शाओमी के स्मार्ट डोर लॉक के साथ भी कनेक्ट हो सकती है। यूजर अपनी कलाई पर ही घर की कैमरा फुटेज भी देख सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »