Xiaomi Watch S5 41mm को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर पेश कर दिया है। स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Watch S5 41mm को मार्केट में उतारा है। जबकि यह स्मार्टवॉच Xiaomi 18 Pro के साथ पेश की जाने वाली थी। लेकिन लेटेस्ट स्मार्टवॉच को कंपनी ने 11 नवंबर को उपलब्ध करवा दिया है। स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य खास बातें।
Xiaomi Watch S5 41mm को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। कीमत की बात करें तो विभिन्न मार्केट्स में इसकी कीमत में कुछ अंतर हो सकता है। Watch S5 41 mm को थाईलैंड में THB 6,299 (लगभग 17,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Watch S5 41mm में जैसा कि नाम से भी पता चलता है, 41mm का डायल दिया गया है। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 9.9mm की मोटाई में आती है। स्मार्टवॉच का वजन 36 g है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 466 × 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें 590 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह हल्के इस्तेमाल में 14 दिन तक चल सकती है। जबकि हैवी यूसेज में 8 दिन तक चल सकती है। यह हार्ट रेट (SpO2) मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करती है। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट है। इसके अलावा स्पीकर भी है, माइक्रोफोन और NFC सपोर्ट भी दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS पर ऑपरेट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद