• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है।

सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Watch 6 के ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी ने 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • स्मार्टवॉच में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।
  • Redmi Watch 6 में कंपनी ने 550mAh की बैटरी दी है।
विज्ञापन

Xiaomi की Redmi Watch 6 अब ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को अक्टूबर 2025 में घरेलू मार्केट यानी चीनी ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच में एक NFC मॉडल भी आता है जो ग्लोबल मार्केट के लिए फिलहाल पोलैंड में उपलब्ध करवाया गया है। स्मार्टवॉच के ग्लोबल वेरिएंट में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे मेँ। 

Redmi Watch 6 Global Model Price

Redmi Watch 6 की थाईलैंड में कीमत THB 3,190 (लगभग 9,000 रुपये) है। स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे ग्रे, ब्लैक और ब्लू शेड्स में खरीदा जा सकता है। 

Redmi Watch 6 Global Model Specifications

Redmi Watch 6 के ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी ने 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में 324ppi की पिक्सल डेंसिटी है। यह 2mm बेजल्स के साथ आती है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 82% का है। कंपनी का कहना है कि इसकी स्क्रीन इतनी चमकदार है कि आउटडोर में आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। स्मार्टवॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है। 

स्मार्टवॉच में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। यह यूनीबॉडी डिजाइन के साथ आती है और डाइमेंशन 9.9mm हैं। डायल स्टेनलैस स्टील का है। साथ में एक फिजिकल बटन भी मौजूद है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिल जाते हैं जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप एनालिसिस, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हार्ट रेट अलर्ट, लो ब्लड ऑक्सीजन वाइब्रेशन अलर्ट, फीमेल हेल्थ साइकल आदि शामिल हैं। Redmi Watch 6 NFC मॉडल में बिना टच किए पेमेंट का विकल्प मिल जाता है। 

Redmi Watch 6 में कंपनी ने 550mAh की बैटरी दी है। यह हल्के इस्तेमाल में 24 दिनों तक चल सकती है। साधारण इस्तेमाल में 12 दिन और हैवी यूज में 7 दिन तक चल सकती है। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है। इसमें डुअल L1 एंटिना का सपोर्ट दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »