Xiaomi Watch S5 46mm लॉन्च, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी, हेल्थ और फिटनेस में दमदार सपोर्ट

Xiaomi ने ग्लोबल बाजार में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S5 46mm लॉन्च कर दी है।

Xiaomi Watch S5 46mm लॉन्च, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी, हेल्थ और फिटनेस में दमदार सपोर्ट

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Watch S5 46mm में 1.48 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch S5 46mm में 1.48 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Watch S5 46mm में में 815mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी है।
  • Xiaomi Watch S5 46mm में पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग है।
विज्ञापन

Xiaomi ने ग्लोबल बाजार में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S5 46mm लॉन्च कर दी है। इस वॉच में 1.48 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस है। इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 21 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको Xiaomi Watch S5 46mm के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Watch S5 46mm Price

Xiaomi Watch S5 46mm के ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट की कीमत EUR 179.99 / GBP 149.99 (लगभग 16,700 रुपये) और जंगल ग्रीन और सिरेमिक ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत EUR 199.99 / GBP 169.99 (लगभग 18,930 रुपये) है। Xiaomi Watch S5 46mm शाओमी के ऑफिशियल चैनल और ऑथोराइज्ड रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध है।

Xiaomi Watch S5 46mm Features & Specifications

Xiaomi Watch S5 46mm में 1.48 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 480×480 पिक्सल, 323 PPI, HBM ब्राइटनेस 1500 निट्स और पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स है। इसमें 815mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी मिलती है जो कि सिंगल चार्ज में 21 दिनों तक चल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस वॉच की लंबाई 46.00 मिमी, चौड़ाई 46.00 मिमी, मोटाई 10.99 मिमी और वजन लगभग 46 ग्राम है। इसमें 46 मिमी केस, स्टेनलेस स्टील बॉडी, स्टेनलेस स्टील / सिरेमिक / फोर्ज्ड कार्बन बेजल और ग्लास कवर है।

यह वॉच पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यलू ब्लूटूथ BLE / BT 5.4, GPS, गैलीलियो, ग्लोनास, बेईडू, QZSS, बिल्ट-इन GNSS सपोर्टेड और NFC शामिल है। इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यह वॉच Xiaomi HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। यह एंड्रॉयड 8.0 और उससे ऊपर या iOS 14.0 और उससे ऊपर के साथ कंपैटिबल है। यह वॉच हार्ट रेट सेंसर (ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ), एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और बैरोमीटर से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »