• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Watch S4 स्मार्टवॉच, Band 10 Glimmer Edition लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी फीचर, जानें कीमत

Xiaomi Watch S4 स्मार्टवॉच, Band 10 Glimmer Edition लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी फीचर, जानें कीमत

Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Xiaomi Watch S4 स्मार्टवॉच, Band 10 Glimmer Edition लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी फीचर, जानें कीमत

Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • वॉच में 150 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition गोल्डन कलर में पेश किया गया है।
  • Smart Band 10 में 233mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi Watch S4 लॉन्च हो गई है जिसके साथ में कंपनी ने Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को भी लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट्स कंपनी के वियरेबल सेग्मेंट में लेटेस्ट एडिशन हैं। Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HyperOS 2 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 150 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें 5 ATM वाटर रसिस्टेंस और 320mAh बैटरी दी गई है। 

Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को कंपनी ने गोल्डन कलर में पेश किया है। इसमें 1.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें AI स्विम स्ट्रॉक डिटेक्शन फीचर है। यह एडवांस स्लीप और हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ आता है। वियरेबल में 233mAh बैटरी दी गई है। 

Xiaomi Watch S4 41mm, Smart Band 10 Glimmer Edition Price

Xiaomi Watch S4 41mm की कीमत EUR 159 (लगभग 16,600 रुपये) से शुरू होती है, जो कि इसके ब्लैक, मिंट ग्रीन और व्हाइट कलर वेरिएंट का प्राइस है। जबकि सनसेट गोल्ड वेरिएंट की कीमत EUR 219 (लगभग 22,800 रुपये) है। वहीं, Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition की कीमत EUR 79 (लगभग 8,200 रुपये) से शुरू होती है।

Xiaomi Watch S4 41mm Features, Specifications

Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल का है जबकि रिफ्रेश रेट 60Hz का है। वॉच में 1,500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। 41mm स्टेनलेस स्टील केस में इसे पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में पल्स मॉनिटरिंग के लिए हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिल जाते हैं। नई स्मार्टवॉच में अपग्रेडेड Xring T1 चिप मिलती है। कहा गया है कि यह Watch S4 की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा बेहतर परफॉर्म करती है।

स्मार्टवॉच आउट ऑफ द बॉक्स HyperOS 2 के साथ आती है। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह रियल टाइम स्विम हार्ट रेट ट्रैकिंग भी कर सकती है। वॉच में 5ATM वाटर रसिस्टेंस रेटिंग भी दी  गई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, Galileo, Glonass, Beidou, और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। डायमेंशन 41.2×41.2×9.5mm और वजन 32 ग्राम है। वियरेबल में 320mAh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 8 दिन तक चल सकती है। 

Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition Features, Specifications

Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition में 1.72 इंच का (212×520 पिक्सल) वाला पिल-शेप AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 5ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है। वियरेबल में 9-axis सेंसर दिया गया है। स्मार्टबैंड में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फंक्शन दिए गए हैं। यह स्विम स्ट्रोक ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिगं फीचर भी मिल जाता है। 

Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition में एक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। फिटनेस बैंड में 233mAh की बैटरी है, जिसके लिए Xiaomi का दावा है कि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड में रहने पर यह 9 दिनों तक चल सकती है। और सामान्य इस्तेमाल में 21 दिनों तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  2. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  3. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  4. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  6. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  7. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  9. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  10. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »