Airtel ₹185 प्लान कंपनी का सबसे सस्ता कॉलिंग प्लान बनकर आया है। यह सिर्फ कॉलिंग और SMS चाहने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है।
Photo Credit: Airtel
Airtel ने सस्ते वॉइस ऑनली प्लान लॉन्च किए हैं
Airtel, Jio, Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे होते रिचार्ज प्लान ग्राहकों की जेब पर काफी भारी पड़ने लगे हैं। इसी बीच एक राहत की खबर है कि अब कंपनियों ने वॉइस-ऑनली प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। यानी इनमें कोई डेटा नहीं मिलेगा। जिन यूजर्स को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है, वे इन प्लान्स को चुन सकते हैं। चूंकि इनमें डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है, इसलिए प्लान सस्ते भी हैं। Airtel ने भी ऐसे ही सस्ते वॉइस ऑनली प्लान लॉन्च किए हैं जो ₹185 से शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
Airtel ₹185 Plan
Airtel ₹185 प्लान कंपनी का सबसे सस्ता कॉलिंग प्लान बनकर आया है। यह सिर्फ कॉलिंग और SMS चाहने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है। प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसी के साथ प्लान में कंपनी 300 SMS भी फ्री देती है। इसके अलावा इसमें फ्री HelloTunes का भी फायदा मिलता है। ध्यान रहे कि इसमें किसी तरह का डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है जिन्हें फीचर फोन में सिम चलाना हो। या सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल करना हो। या फिर ऐसे यूजर्स जो सिर्फ WiFi के माध्यम से इंटरनेट इस्तेमाल करते हों।
Airtel ₹203 Plan
₹203 का एयरटेल प्लान एक कॉलिंग प्लान है। इसमें SMS की सुविधा भी दी गई है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही नेशनल रोमिंग भी इसमें शामिल है। इसी के साथ प्लान में कंपनी 300 SMS भी फ्री देती है। इसके अलावा इसमें फ्री HelloTunes का भी फायदा मिलता है।
Airtel ₹206 Plan
₹206 का एयरटेल प्लान एक वॉइस ऑनली प्लान है। इसमें यूजर को 1 कैलेंडर महीने की वैधता मिलती है। यानी 30 दिन या 31 दिन की वैधता इसके साथ आ सकती है। इस प्लान में कंपनी ने अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा दिया है। इसमें अनलिमिटिड लोकल, STD, और रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इसी के साथ 300 SMS भी फ्री हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, या Airtel Thanks App से रीचार्ज करवाया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!