Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!

Xiaomi अपनी Watch 6 स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए नए मॉडल लेकर आ रही है।

Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Watch 6 Active में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Watch 6 Active में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Watch 6 Active में 470mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Redmi Watch 6 Active में हार्ट रेट मॉनिटरिंग मिल सकता है।
विज्ञापन

Xiaomi अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करते हुए Watch 6 सीरीज के तहत Redmi Watch 6 Active और Watch 6 Lite को लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले इन दो स्मार्टवॉच की कीमत, कलर ऑप्शन, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इन दोनों स्मार्टवॉच में एक जैसी बैटरी होगी। यहां हम आपको Redmi Watch 6 Active और Watch 6 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite कब होंगी पेश

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रांड Watch 6 लाइनअप में दो नए मॉडल Redmi Watch 6 Active और Watch 6 Lite को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। दोनों मॉडल सबसे पहले चुनिंदा यूरोपीय देशों में आएंगे। हालांकि, अभी तक लॉन्च तारीख और मार्केट के नामों का खुलासा नहीं हुआ है। Watch 6 Active काले और गुलाबी रंग के विकल्प में आती है, वहीं Watch 6 Lite काले और सिल्वर चेसिस शेड में नजर आई है।

Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite Price

Redmi Watch 6 Active की कीमत EU में EUR 50 (लगभग ₹5,500) होगी। वहीं Watch 6 Lite की कीमत EUR 60 (लगभग ₹6,600) हो सकती है। दोनों स्मार्टवॉच में एक जैसा मेटल चेसिस और दाईं ओर एक नेविगेशन बटन नजर आया है। दोनों में रिप्लेसेबल सिलिकॉन स्ट्रैप मिल सकता है।

Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite Specifications

Redmi Watch 6 Active में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 390x390 पिक्सल है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी भी मिल सकती है। इस वॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, डिस्टेंस ट्रैकिंग, कैलोरी बर्न ट्रैकिंग और पेडोमीटर मिलने की उम्मीद है। Watch 6 Active में 470mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Redmi Watch 6 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। Watch 6 Lite में 470mAh की बैटरी मिल सकती है।  इस वॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, डिस्टेंस ट्रैकिंग, कैलोरी बर्न ट्रैकिंग और पेडोमीटर मिलने की उम्मीद है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »