Xiaomi Watch S4 का प्राइस लीक, सिंगल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें फीचर्स

स्मार्टवॉच में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी होगी।

Xiaomi Watch S4 का प्राइस लीक, सिंगल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें फीचर्स

Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch S4 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है।
  • ग्लोबल मॉडल सिल्वर, ब्लैक और रेनबो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।
  • स्मार्टवॉच में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी होगी।
विज्ञापन
Xiaomi Watch S4 को कंपनी ने पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। कंपनी की यह स्मार्टवॉच Xiaomi 15 स्मार्टफोन सीरीज के साथ पेश की गई थी। शाओमी अब इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टवॉच के यूरोपियन वर्जन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। इसके साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस, प्राइस भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्मार्टवॉच में लगभग सभी फीचर्स चाइनीज मॉडल के समान ही होंगे, अंतर केवल प्राइस में आ सकता है। आइए जानते हैं Xiaomi Watch S4 के ग्लोबल वर्जन के बारे में खास बातें। 

Xiaomi Watch S4 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है। इस स्मार्टवॉच के लॉन्च से पहले रेंडर्स एक ऑनलाइन लीक में शेयर किए हैं। साथ ही इसके यूरोपियन वर्जन के प्राइस का खुलासा भी यहां किया गया है। Xiaomi Watch S4 का ग्लोबल मॉडल सिल्वर, ब्लैक और रेनबो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में 466x466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। स्मार्टवॉच में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी होगी। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी होगा जिसके लिए स्मार्टवॉच में इंटीग्रेटेड माइक्रोफोन और स्पीकर्स भी दिए गए हैं। 

स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, एक्सिलरोमीटर, बैरोमीट्रिक एल्टीमीटर आदि भी होंगे। नेविगेशन के लिए इसमें GPS, Beidou, Galileo, और GLONASS का सपोर्ट होगा। Watch S4 में NFC सपोर्ट और 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर भी होगा। इसमें 486mAh की बैटरी बताई गई है जिसकी मदद से यह 15 दिन का बैकअप दे सकती है। Android 8.0 और इससे ऊपर के वर्जन पर यह रन करेगी। वहीं, iOS 12.0 और इससे ऊपर के वर्जन को यह सपोर्ट करेगी। 

Xiaomi Watch S4 Price (Expected)
Xiaomi Watch S4 के यूरोपियन वर्जन के Bluetooth वेरिएंट का प्राइस 159 यूरो (लगभग 14,400 रुपये) होगा। इसके अलावा इसके LTE वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी टिप्स्टर की ओर से नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो कंपनी स्मार्टवॉच को Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra के साथ लॉन्च कर सकती है। संभावना है कि यह इवेंट में मार्च में हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »