• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Redmi Pad 2 Pro हुआ लॉन्च: इसमें है 12,000mAh बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर सिस्टम, जानें कीमत

Redmi Pad 2 Pro हुआ लॉन्च: इसमें है 12,000mAh बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर सिस्टम, जानें कीमत

नए Redmi Pad 2 Pro के लिए Redmi Smart Pen (EUR 69.9, करीब 7,000 रुपये) और कीबोर्ड (EUR 99.9, करीब 10,000 रुपये) भी पेश किया गया है।

Redmi Pad 2 Pro हुआ लॉन्च: इसमें है 12,000mAh बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर सिस्टम, जानें कीमत

Photo Credit: Redmi

Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है

ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 है
  • डिस्प्ले TUV Rheinland Flicker Free और Low Blue Light सर्टिफिकेशन से लैस
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर करता है काम
विज्ञापन

Redmi Pad 2 Pro को पेश किया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने Xiaomi 15T और 15T Pro स्मार्टफोन, Watch S4 और Band 10 भी पेश किए। Redmi Pad 2 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। टैबलेट दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आती है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन से लैस आता है। Redmi ने Pad 2 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया है।

Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं टॉप-एंड 8GB + 256GB Matte Glass वेरिएंट और इसके 5G मॉडल दोनों की कीमत EUR 379.9 (करीब 40,000 रुपये) है। टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में आया है, जिसमें Lavender Purple, Silver और Graphite Gray शामिल हैं। साथ ही, इसे Redmi Smart Pen (EUR 69.9, करीब 7,000 रुपये) और कीबोर्ड (EUR 99.9, करीब 10,000 रुपये) के साथ बंडल किया जा सकता है।

Redmi Pad 2 Pro में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह बड़ी स्क्रीन न सिर्फ वीडियो और गेमिंग को बेहतर बनाती है बल्कि नोट्स बनाने और काम करने के लिए भी काफी स्मूद एक्सपीरियंस देती है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Flicker Free और Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ेगा। टैबलेट का डिज़ाइन प्रीमियम फिनिश के साथ आता है और इसे Lavender Purple, Silver और Graphite Gray कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Redmi Pad 2 Pro को पावर देने का जिम्मा Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर है, जिसे 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, इसमें एक डेडिकेटेड MicroSD कार्ड स्लॉट भी है, जिससे यूजर स्टोरेज को 2TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।

Redmi Pad 2 Pro में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे लगाए गए हैं। यह सेटअप Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 300% ऑडियो बूस्ट दिया गया है, जिससे टैबलेट का साउंड आउटपुट और भी लाउड और क्रिस्टल-क्लियर सुनाई देगा।

फोटोग्राफी और वीडियो कॉल्स के लिए टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। इसका कैमरा मॉड्यूल पिल-शेप डिजाइन में है। वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इसमें फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, हालांकि कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन अलग से हाईलाइट नहीं किए।

Redmi Pad 2 Pro में एक बड़ी 12,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी घंटों तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग संभाल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। खास बात यह है कि यह टैबलेट 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके दूसरे गैजेट्स को चार्ज किया जा सकता है।

इसमें Google Gemini AI Assistant दिया गया है। इसके अलावा इसमें Xiaomi HyperConnect फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से यूजर आसानी से अपने मल्टीपल डिवाइस कनेक्ट और मैनेज कर सकते हैं। यह टैबलेट Redmi Pad Pen स्टाइलस और कीबोर्ड अटैचमेंट को सपोर्ट करता है, जिससे नोट्स बनाना, स्केचिंग करना और कामकाज आसान हो जाता है। कंपनी ने इस टैबलेट में क्लासिक 3.5mm हेडफोन जैक को बरकरार रखा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका
  7. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  9. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  10. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  2. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  8. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »