OnePlus 13 फोन भारत में 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के लिए 76,999 रुपये में आता है। वहीं, Xiaomi 15 Ultra की कीमत 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के लिए 1,09,999 रुपये है। वनप्लस के फोन में बड़ी स्क्रीन, ज्यादा ब्राइटनेस, और बेहतर ड्यूरेबिलिटी है। लेकिन शाओमी का फोन महंगा होकर भी कीमत के साथ न्याय करता है।
Xiaomi 15 Ultra को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कंपनी इसके चाइनीज वेरिएंट को बड़ी बैटरी कैपिसिटी के पेश करने वाली है। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी। फोन 6000mAh कैपिसिटी की बैटरी से लैस होगा जिसके साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए 80W चार्जिंग का सपोर्ट होगा। डिवाइस 9.4mm मोटाई में आ सकता है जबकि इसका वजन 229 ग्राम बताया गया है।
इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro शामिल थे। Xiaomi की इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 15 Ultra को भी ला सकती है।
Xiaomi 15 सीरीज और Redmi 14 5G को फरवरी में देश में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra को देश में पेश किया था।
Xiaomi का फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra नए साल में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। भारत में इसका लॉन्च लगभग कन्फर्म हो गया है, क्योंकि मॉडल नंबर 25010PN30I के साथ लिस्ट डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। दटेकआउटलुक ने यह सर्टिफिकेशन स्पॉट किया है। हालांकि उसमें मॉडल नेम का उल्लेख नहीं है, पर IMEI लिस्टिंग के हवाले से इस मॉडल को Xiaomi 15 Ultra का भारतीय वेरिएंट माना जा रहा है।
Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट में अपकमिंग फोन Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। Xiaomi 14 Ultra के ग्लोबल वेरिएंट में 5500mAh बैटरी दी गई थी। इसी तरह Xiaomi 15 Pro में अपग्रेड के साथ कंपनी ने 6100mAh बैटरी दी है। Xiaomi 15 Ultra फोन में कम से कम 6100mAh बैटरी आ सकती है।
Xiaomi 15 सीरीज के साथ HyperOS 2.0 को लाया गया था। भारत में इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन Poco X7 Pro हो सकता है। Poco के X7 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। चीन में HyperOS 2.0 वाला Xiaomi 15 पहला स्मार्टफोन था। पिछले महीने Poco ने C75 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G8 Ultra दिया गया है।
इस वर्ष फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया गया था। इसके 16 GB के RAM और 512 GB वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये का है
इस वर्ष मार्च में Xiaomi 14 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है