• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 15 Ultra को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, सेरेमिक, ग्लास के हो सकते हैं रियर पैनल

Xiaomi 15 Ultra को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, सेरेमिक, ग्लास के हो सकते हैं रियर पैनल

Xiaomi 15 Ultra में तीन विभिन्न रियर पैनल मैटीरियल हो सकते हैं। Xiaomi 14 Ultra में एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। इसका रियर पैनल वीगन लेदर का है

Xiaomi 15 Ultra को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, सेरेमिक, ग्लास के हो सकते हैं रियर पैनल

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसकी क्वाड कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया गया था
  • इसके 16 GB के RAM और 512 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये का है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 15 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी के 14 Ultra मॉडल की जगह ले सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में तीन अलग रियर पैनल मैटीरियल दिए जा सकते हैं। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 15 Ultra में तीन विभिन्न रियर पैनल मैटीरियल हो सकते हैं। कंपनी के मौजूदा Xiaomi 14 Ultra में एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। इसका रियर पैनल वीगन लेदर का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 हो सकता है। इसमें साइड पर माइक्रो कर्व्स के साथ 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसकी क्वाड कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक नया पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। 

इस वर्ष फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया गया था। इसके 16 GB के RAM और 512 GB वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये का है। मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत कम रही है। इस सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इसमें चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इसके बाद Poco और Realme हैं। स्मार्टफोन्स के बजट सेगमेंट (लगभग 8,400 रुपये से 16,800 रुपये का प्राइस) में शिपमेंट्स लगभग 8 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस सेगमेंट में भी Xiaomi सबसे आगे है। इसके बाद चीन की ही Realme और Vivo हैं। एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट (लगभग 16,800 रुपये से 33,500 रुपये का प्राइस) में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें Oppo सबसे आगे है। इसके बाद Vivo और Samsung हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »