Xiaomi 15 Ultra में कंपनी देगी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी! लीक में खुलासा

अपकमिंग फोन Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है।

Xiaomi 15 Ultra में कंपनी देगी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी! लीक में खुलासा

अपकमिंग फोन Xiaomi 14 Ultra (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra फोन में कम से कम 6100mAh बैटरी आ सकती है।
  • Xiaomi 15 Pro में अपग्रेड के साथ कंपनी ने 6100mAh बैटरी दी है।
  • Xiaomi 14 Ultra के ग्लोबल वेरिएंट में 5500mAh बैटरी दी गई थी।
विज्ञापन
Xiaomi 15 Ultra कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन होगा जिसको लेकर अफवाहों का दौर गर्म है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक्स की मानें तो यह डिवाइस 2025 की पहली तिमाही में मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन को चीन का 3C सर्टीफिकेशन पहले ही मिल चुका है। यह फोन Xiaomi 14 Ultra का सक्सेसर होगा। अब इसकी बैटरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन में पुराने मॉडल से कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी आने की संभावना है। 

Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब Xiaomi 15 Ultra की बैटरी कैपिसिटी को लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बड़ा अपडेट (via) दिया है। जिसके मुताबिक अपकमिंग फोन Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। टिप्स्टर ने कुछ समय पहले इसकी बैटरी कैपिसिटी के अपडेट के साथ निराशा जाहिर की थी, लेकिन अब टिप्स्टर ने कैपिसिटी में बदलाव की बात कही है। 

Xiaomi 14 Ultra के चाइनीज वेरिएंट में कंपनी ने 5,300mAh की बैटरी दी थी। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में 5500mAh बैटरी दी गई थी। इसी तरह Xiaomi 15 Pro में अपग्रेड के साथ कंपनी ने 6100mAh बैटरी दी है। शायद इसी को आधार बनाकर टिप्स्टर ने कहा है कि Xiaomi 15 Ultra फोन में बड़ी बैटरी होगी। यानी फोन में कम से कम 6100mAh बैटरी तो कंपनी दे ही सकती है। 

Xiaomi 15 Ultra के 3C सर्टीफिकेशन से पता चलता है कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग होगी। यह 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट में फोन में 5800mAh बैटरी की बात सामने आई थी। इसके अलावा फोन में 6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले बताया गया है। यह 1440 x 3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा जैसा कि पुराने मॉडल में भी दिया गया था। 

Xiaomi 15 Ultra में रियर में 1 इंच सेंसर वाला मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें f/1.63 अपर्चर होगा। मेन सेंसर के माध्यम से फोन लो-लाइट में डिटेल्ड शॉट्स ले सकेगा। फोन में दूसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो जूम लेंस होगा। तीसरा सेंसर 200MP का 100mm पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। यह 4.3x जूम के साथ आ सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »