इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को चीन में पेश किया गया था। इसके बाद मार्च में स्पेन के MWC में इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ था
इसे Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के साथ चीन में लाया जा सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का Xiaomi 16 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Xiaomi 15 Ultra की जगह लेगा। कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 6.8 इंच LTPO डिस्प्ले हो सकता है।
शाओमी के ग्रुप पार्टनर और प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टीजर में Xiaomi 16 Ultra को 'मोबाइल इमेजिंग में नई ऊंचाई' बताया है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इसके साथ ही नए स्मार्टफोन के लिए शाओमी के Leica के साथ टाई-अप की पुष्टि हुई है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के साथ चीन में लाया जा सकता है।
इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को चीन में पेश किया गा था। इसके बाद मार्च में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ था। भारत में इसके 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट को 1,09,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।
Xiaomi 16 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
इसमें 6.8 इंच LTPO डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। Xiaomi 16 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1 इंच 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 1/1.28 इंच 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 7,000 mAh से 7,500 mAh की हो सकती है। यह 100 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Xiaomi Shield Glass 2.0 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें