U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं। कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं। लेटेस्ट लाइनअप में UiBS 5085 Partybox वायरलेस स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावरबैंक, TWS 7353 Classy ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड को शामिल किया गया है।
U&i Roman Series TWS Earbuds की कीमत 3,499 रुपये है। ये बॉक्स डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें क्यूब स्टाइल वाला कैरी केस दिया गया है। वियरेबल में Bluetooth v5.1 की कनेक्टिविटी है और ये 10 मीटर की दूरी तक सोर्स डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकते हैं।
Noise Combat wireless neckband-style ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह वायरलेस ईयरफोन गेमिंग मोड और 45ms low latency कनेक्टिविटी के साथ आता है।
Dizo GoPods D ट्रू वायरलेस ईयरफोन की सेल 14 जुलाई से शुरू होगी, जो कि दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Dizo Wireless neckband ईयरफोन की सेल 7 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी