Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा

Xiaomi ने कथित तौर पर अपनी Civi स्मार्टफोन सीरीज को बंद कर दिया है। अगर दावा सही साबित होता है तो Xiaomi Civi 5 Pro इस लाइनअप का आखिरी मॉडल होगा।

Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा

भारत में इस सीरीज का एकमात्र मॉडल Xiaomi 14 Civi (ऊपर तस्वीर में) के नाम से लॉन्च हुआ था

ख़ास बातें
  • Xiaomi Civi सीरीज बंद होने का दावा सामने आया
  • Civi 6 पर काम रुकने की भी रिपोर्ट
  • भारत में सिर्फ Xiaomi 14 Civi हुआ था लॉन्च
विज्ञापन

Xiaomi की स्टाइलिश और कैमरा-फोकस्ड Civi स्मार्टफोन सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नए लीक के मुताबिक, कंपनी ने इस लाइनअप को बंद करने का फैसला किया है और फिलहाल किसी नए Civi स्मार्टफोन पर काम नहीं चल रहा है। हालांकि Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर यह दावा सही साबित होता है तो Xiaomi Civi 5 Pro इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है।

मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा (via Gizmochina) किया है कि Xiaomi ने Civi सीरीज को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से इस लाइनअप को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। पहले कहा गया था कि Civi 5 Pro की उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं होने की वजह से कंपनी ने अगले मॉडल का प्लान रद्द कर दिया। बाद में कुछ लीक्स में दावा किया गया कि Civi 6 पर दोबारा काम शुरू हो गया है।

हालिया लीक्स में कहा गया था कि अगला Civi स्मार्टफोन 200MP रियर कैमरा, Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और एक डेडिकेटेड AI बटन के साथ आ सकता है। लेकिन नई जानकारी के मुताबिक, अगर Civi सीरीज को वास्तव में बंद कर दिया गया है तो इन सभी प्लान्स को भी रद्द कर दिया गया है।

Xiaomi Civi सीरीज में Xiaomi Civi, Civi 1S, Civi 2, Civi 3, Civi 4 Pro और Civi 5 Pro जैसे मॉडल शामिल हैं। यह सीरीज Redmi Note लाइनअप से ऊपर और Xiaomi की नंबर सीरीज से थोड़ा अलग प्रीमियम मिड-रेंज ऑप्शन के तौर पर पेश की जाती थी।

Civi सीरीज की मौजूदगी चीन के बाहर काफी सीमित रही है। Xiaomi ने Civi 5 Pro को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में दूसरे नाम से लॉन्च किया था, लेकिन भारत में इसे लाने की योजना बाद में रद्द कर दी गई। फिलहाल Xiaomi 14 Civi, जिसे जून 2024 में लॉन्च किया गया था, भारत में लॉन्च होने वाला इस सीरीज का इकलौता स्मार्टफोन है।

फिलहाल Xiaomi की ओर से Civi सीरीज बंद किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए इस रिपोर्ट को फिलहाल अफवाह के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »