• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Yamaha ने लॉन्‍च की वायरलेस हेडफोन्‍स और नैकबैंड ईयरफोन्‍स की सीरीज, 4890 से 43300 रुपये तक कीमत

Yamaha ने लॉन्‍च की वायरलेस हेडफोन्‍स और नैकबैंड ईयरफोन्‍स की सीरीज, 4890 से 43300 रुपये तक कीमत

नए मॉडल्‍स में लिसनिंग केयर फीचर मिलता है। यह साउंड की फुल रेंज को कम आवाज में सुनने के लिए फ्रीक्‍वेंसी को अडजस्‍ट करता है।

Yamaha ने लॉन्‍च की वायरलेस हेडफोन्‍स और नैकबैंड ईयरफोन्‍स की सीरीज, 4890 से 43300 रुपये तक कीमत

Photo Credit: Yamaha

इन्‍हें Amazon, Yamaha Music स्टोर्स और Bajaao.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • वायरलेस हेडफोन में Yamaha YH-L700A, YH-E700A और YH-E500A शामिल हैं
  • नेकबैंड इयरफोन में Yamaha EP-E70A, EP-E50A और EP-E30A आए हैं
  • सभी को अलग-अलग प्राइस कैटिगरी में उतारा गया है
विज्ञापन
Yamaha ने इंडिया में 6 नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्‍ट्स लॉन्च किए हैं। इनमें प्रीमियम वायरलेस हेडफोन और वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन शामिल हैं। नए मॉडल्‍स में लिसनिंग केयर फीचर मिलता है। यह साउंड की फुल रेंज को कम आवाज में सुनने के लिए फ्रीक्‍वेंसी को अडजस्‍ट करता है। इससे कानों की हेल्‍थ सुरक्षित रहती है। लॉन्‍च किए गए वायरलेस हेडफोन में Yamaha YH-L700A, YH-E700A और YH-E500A शामिल हैं। वहीं, वायरलेस नेकबैंड इयरफोन में Yamaha EP-E70A, EP-E50A और EP-E30A को लॉन्‍च किया गया है। 

Yamaha के अनुसार, इन हाई-एंड वायरलेस हेडफोन में लिसनिंग ऑप्टिमाइजर फीचर भी है। यह रि‍यल-टाइम में म्‍यूजिक का एडजस्‍टमेंट करता है। लॉन्‍च किए गए Yamaha YH-L700A वायरलेस हेडफोन में हेड ट्रैकिंग सपोर्ट, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ ही एम्बिएंट साउंड मोड फीचर दिया गया है। 
 

Yamaha YH-L700A, YH-E700A, YH-E500A वायरलेस हेडफोन्‍स के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता

शुरुआत करते हैं ओवर-द-ईयर वायरलेस हेडफोन के साथ। Yamaha YH-L700A इस सेगमेंट में सबसे प्रीमियम है। भारत में इसकी कीमत 43,300 रुपये है। वहीं, Yamaha YH-E700A और YH-E500A मॉडलों की कीमत क्रमश: 29,900 और 14,800 रुपये है। इन्‍हें Amazon, Yamaha Music स्टोर्स और Bajaao.com के जरिए खरीदा जा सकता है। 
 

Yamaha YH-L700A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha YH-L700A एक ओवर-द-ईयर हेडफोन हैं। इनमें 40mm के डायनेमिक ड्राइवर्स हैं और SBC, AAC, और Qualcomm aptX अडेप्टिव ब्लूटूथ कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है।। सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए ये हेडफोन कंपनी के ऐप्‍स को सपोर्ट भी करते हैं। ANC की सुविधा भी इनमें है। दावा है कि यह साउंड के सोर्स के साथ हस्‍तक्षेप नहीं करते। ये हेडफोन स्विवल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आते हैं। हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के लिए इनमें 3.5mm हेडफोन जैक है। एक बार चार्ज करने पर ये अधिकतम 34 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इन वायरलेस हेडफोन का वजन 330 ग्राम है।
 

Yamaha YH-E700A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha YH-E700A भी ओवर-द-ईयर हेडफोन हैं। इनमें 40mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं और SBC, AAC, और क्वालकॉम aptX अडेप्टिव ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। ये हेडफोन भी सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए यामाहा के ऐप के साथ काम करते हैं। हालांकि यामाहा YH-L700A मॉडल के मुकाबले इनमें 3D साउंड इमर्सन और हेड ट्रैकिंग की सुविधा नहीं है। ANC की सुविधा इनमें है। स्विवल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आते हैं और हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के लिए 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में 35 घंटों की बैटरी लाइफ ये हेडफोन देते हैं। इनका वजन 325 ग्राम है। 
 

Yamaha YH-E500A के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha YH-E500A हेडफोन में ऑन-ईयर डिजाइन है। ये 40mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं और SBC, AAC और क्वालकॉम aptX और aptX HD ब्लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करते हैं। ANC का सपोर्ट भी इनमें मिलता है। 3.5 mm हेडफोन जैक भी दिया गया, लेकिन हाई-रेस ऑडियो का सपोर्ट नहीं है। ये हेडफोन 38 घंटों तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इनका वजन 200 ग्राम है।
 

Yamaha EP-E70A, EP-E50A और EP-E30A वायरलेस ईयरफोन्‍स के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 


Yamaha EP-E70A नेकबैंड स्टाइल वायरलेस इयरफोन है। इसकी कीमत 23,600 रुपये है। इसी तरह डिजाइन वाले Yamaha EP-E50A और EP-E30A मॉडल की कीमत 12,400 और 4,890 रुपये है। इन्‍हें Amazon, Yamaha Music स्टोर्स और Bajaao.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Yamaha EP-E70A वायरलेस ईयरफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Yamaha EP-E70A में 9.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ हार्ड नेकबैंड डिजाइन है। ये SBC, AAC, क्‍वॉलकॉम aptX अडैप्टिव ब्‍लूटूथ कोडेक को सपोर्ट करते हैं। ब्‍लूटूथ की रेंज 10 मीटर तक है। Yamaha EP-E70A में ANC फीचर दिया गया है। ये कनेक्टेड डिवाइसेस पर वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी देते हैं। ANC फीचर ऑन होने के साथ इनकी बैटरी लाइफ 18 घंटे हैं। ईयरफोन का वजन 90 ग्राम है।
 

Yamaha EP-E50A वायरलेस ईयरफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इन ईयरफोन में सॉफ्ट नेकबैंड डिजाइन है। 9mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं। ये ईयरफोन SBC, AAC, क्‍वॉलकॉम aptX HD ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट से लैस हैं और 10 मीटर की ब्‍लूटूथ रेंज ऑफर करते हैं। हालांकि एडवांस्‍ड ANC फीचर इनमें नहीं है। वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है और बैटरी लाइफ 9 घंटे की है। इन वायरलेस हेडफोन का वजन 35 ग्राम है।
 

Yamaha EP-E30A वायरलेस ईयरफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

इस सीरीज के सबसे किफायती ईयरफोन Yamaha EP-E30A में सॉफ्ट नेकबैंड डिजाइन है। ये 8.6mm डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। ये इयरफोन सिर्फ SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट करते हैं। ब्‍लूटूथ की रेंज 10 मीटर तक है। ANC फीचर का सपोर्ट इनमें भी नहीं है। वॉयस असिस्‍टेंट का सपोर्ट जरूर मिलता है। बैटरी के 14 घंटों तक चलने का दावा कंपनी ने किया है और इनका वजन 19.5 ग्राम है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Looks and feels great
  • 3D Sound mode and head tracking work well
  • Qualcomm aptX Adaptive support
  • Detailed, balanced, enjoyable sound
  • कमियां
  • Average ANC performance
  • Controls are a bit fiddly
  • Expensive
ColourBlack
Headphone TypeOver-Ear
Microphoneहां
ConnectivityWireless
TypeHeadphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »