किफायती Dizo GoPods D true wireless earphones और Dizo Wireless neckband earphones भारत में लॉन्च

Dizo ने GoPods D को 1,599 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है और Wireless neckband ईयरफोन्स को 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि नया ऑडियो प्रोडक्ट इंट्रोडक्टरी कीमत क्रमश: 1,399 रुपये और 1,299 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

किफायती Dizo GoPods D true wireless earphones और Dizo Wireless neckband earphones भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Dizo के नए वायरलेस ईयरफोन काफी सस्ते हैं
  • दोनों ही ईयरफोन में मौजूद है Realme Link app सपोर्ट
  • GoPods D में मौजूद है 10mm डायनमिक ड्राइवर्स
विज्ञापन
Dizo GoPods D true wireless earphones और Dizo Wireless neckband earphones को भारत में क्रमश: 1,599 रुपये और 1,499 रुपये की कमत में लॉन्च कर दिया गया है। Dizo रियलमी का नया इकोसिस्टम और ऑडियो प्रोडक्ट्स का ब्रांड है और इसके पहले प्रोडक्ट्स को किफायती कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। Dizo के नए प्रोडक्ट्स की सेल जुलाई से Flipkart पर उपलब्ध होगी, वहीं कुछ हफ्तों बाद इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध करा दया जाएगा। हालाँकि डिज़ो को एक नए ब्रांड के रूप में रोल आउट किया गया है, लेकिन नए इयरफोन्स अभी भी Realme Link ऐप के साथ कम्पेटिबल हैं, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है।
 

Dizo GoPods D true wireless earphones, Dizo Wireless neckband earphones price and availability

Dizo ने GoPods D को 1,599 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है और Wireless neckband ईयरफोन्स को 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि नया ऑडियो प्रोडक्ट इंट्रोडक्टरी कीमत क्रमश: 1,399 रुपये और 1,299 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 
dizo
Dizo GoPods D ट्रू वायरलेस ईयरफोन की सेल 14 जुलाई से शुरू होगी, जो कि दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Dizo Wireless neckband ईयरफोन की सेल 7 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी यह ईयरफोन आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Dizo GoPods D true wireless earphones specifications and features

Dizo GoPods D ट्रू वायरलेस ईयरफोन में कंपनी ने 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए हैं और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 मौजूद है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें लो-लैटेंसी मोड 110ms के रिस्पॉन्स रेट के साथ मौजूद है। इसके अलावा, इसमें बेहतरी कॉल एक्सपीरियंस के लिए इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन दिया गया है। यह ईयरफोन IPX4 रेटेड है।

उपयोगी रूप से, ईयरफोन में टच कंट्रोल मौजूद है और इसमें रियलमी लिंक ऐप का सपोर्ट भी मौजूद है। बैटरी लाइफ की बात करें, तो कुल मिलाकर 20 घंटे होने का दावा किया गया है, जिसमें ईयरपीस सिंगल चार्ज पर 5 घंटे तक सुनने की सुविधा प्रदान करता है।
 

Dizo Wireless neckband earphones specifications and features

Dizo Wireless neckband ईयरफोन में कंपनी ने 11.2mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए हैं और इनको लेकर दावा किया गया है कि यह हर चार्ज पर 17 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें 88ms लो-लैटेंसी मोड, इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन, ब्लूटूथ 5 आदि मौजूद है। इन सब के अलावा, इन ईयरफोन में मैग्नेटिक लिकिंग फीचर भी मौजूद है। यह ईयरफोन IPX4 रेटेड है। यह ईयरफोन भी Realme Link app को सपोर्ट करते हैं।।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »