Whatsapp Android News

Whatsapp Android News - ख़बरें

  • WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए Voice Message Widget फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta for Android 2.26.24.2 अपडेट में देखा गया है। नए विजेट की मदद से यूजर्स सीधे फोन की होम स्क्रीन से वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे और उसे किसी कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर एक साथ कई लोगों को वॉइस मैसेज भेजने का सपोर्ट भी दे सकता है। इसके अलावा WhatsApp वॉइस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर करने का विकल्प भी दे सकता है। फिलहाल फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
    WhatsApp ने कथित तौर पर ऐलान किया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स पर ऐप काम नहीं करेगा। अभी तक WhatsApp Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को चैट बैकअप लेने की सलाह दी है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। iPhone यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
    WhatsApp Android के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में ऑर्गनाइज करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने में मदद करेगा। यूजर्स 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर सकेंगे, जिससे मेन चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है, जिनका मकसद ऐप को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है। अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना आसान होगा। इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर भी अब काफी सरल हो गया है, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल होंगे। स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp ने AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं, जो फोटो एडिटिंग और रिप्लाई लिखने में मदद करेंगे।
  • सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    WhatsApp एक नए प्राइवेसी फीचर “After reading” पर काम कर रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ने के 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर Android बीटा वर्जन में देखा गया है और अभी टेस्टिंग स्टेज में है। अगर मैसेज नहीं खोला जाता है, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी देगा, खासकर जब वे OTP, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। यह read receipts बंद होने पर भी काम करेगा।
  • WhatsApp में आया एक और काम का फीचर! Community बनाना होगा पहले से आसान, जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कम्युनिटी (Community) बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान करने जा रहा है। Android के लिए बीटा वर्जन के लेटेस्ट अपडेट में यह फीचर आ गया है। यह अभी बीटा टेस्टर्स के ग्रुप के लिए रोलआउट किया गया है। फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट टैब में ही नई कम्युनिटी क्रिएट कर सकेंगे।
  • Android फोन में चलाते हैं Whatsapp? अब नहींं मिलेगा यह फायदा, जानें पूरा मामला
    WhatsApp backups on Android : गूगल अपने हर यूजर को जो 15GB क्‍लाउड स्‍टोरेज फ्री देता है, उसी में अब वॉट्सऐप चैट्स और मीडिया का बैकअप भी शामिल होगा।
  • Whatsapp इन स्‍मार्टफोन्‍स में 24 अक्टूबर से चलना हो जाएगा बंद, आपका फोन तो नहीं है लिस्ट में!
    Whatsapp Android Support : वॉट्सऐप ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में वह सिर्फ एंड्रॉयड 5.0 वर्जन या उससे बाद के ओएस को सपोर्ट करेगा।
  • WhatsApp Change : बदलने वाला है आपका वॉट्सऐप! हो गई तैयारी, जानें
    WhatsApp Change : वॉट्सऐप कथित तौर पर अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए एक नए इंटरफेस पर काम कर रहा है।
  • Pegasus स्पाइवेयर क्या है, कैसे काम करता है, कैसे होता है इससे WhatsApp हैक?
    मई 2019 में दुनिया भर में लगभग 1,400 यूजर्स के मोबाइल डिवाइसेज को हैक करने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग किया गया था।
  • WhatsApp का नया फीचर! एक ही अकाउंट को 4 डिवाइस पर चलाएं! जानें कैसे?
    यह नया फीचर आपको अपने इंस्टेंट मैसेजिंग अकाउंट को एक सेकेंडरी डिवाइस- जैसे पीसी, लैपटॉप या फेसबुक पोर्टल से कनेक्ट करने की एक्सेस देता है।
  • WhatsApp Mute Video: वीडियो से ऑडियो हटाने का आसान तरीका
    WhatsApp Mute Video फीचर काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे पहले यूज़र्स को वीडियो से ऑडियो म्यूट करने के लिए अन्य वीडियो एडिटिंग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आप ऐसा स्टेटस डालते समय या वीडियो भेजते समय चुटकी में कर सकते हैं। 
  • WhatsApp पर आया नया QR कोड फीचर, जानें कैसे करता है काम...
    QR Code सपोर्ट के साथ ही iPhone के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा में पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप फीचर को भी देखा गया है। हालांकि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टरों के लिए उपलब्ध नहीं है।

Whatsapp Android News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »