Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे

Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा ऐप्स पर काम करेगा।

Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे

Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा ऐप्स पर काम करेगा।

ख़ास बातें
  • Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे ऐप्स पर भी चलेगा
  • सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बहुत उपयोगी है फीचर
  • रोजमर्रा की वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग के समय आता है काम
विज्ञापन

Google ने Connected Cameras फीचर को पिछले साल लॉन्च किया था। यह फीचर कुछ चुनिंदा ऐप के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Google ने इस फीचर को कई और ऐप्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है। और इसमें WhatsApp को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ Meet और Zoom कॉल्स के लिए भी यह उपलब्ध हो गया है। 

Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट (via)के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब एक दर्जन से भी ज्यादा ऐप्स पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा। Connected Cameras आमतौर पर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बहुत उपयोगी होता है। अब इसमें WhatsApp, Google Meet, Zoom और Teams का सपोर्ट भी शामिल हो गया है। यानी रोजमर्रा की वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग अब पहले से ज्यादा सहूलियत भरी होगी। 

Connected Camera एक कमाल का फीचर कहा जा सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर वीडियो कॉलिंग या रिकॉर्डिंग, या लाइव स्ट्रीमिंग के समय किसी दूसरे डिवाइस के कैमरा को भी इस्तेमाल कर सकता है। यह दूसरा डिवाइस चाहे आपको दूसरा Pixel फोन हो, या फिर कोई अन्य कैमरा जैसे GoPro हो। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि एक ही वीडियो को शूट या रिकॉर्ड करते समय आप दो एंगल से शूटिंग कर सकते हैं जैसा कि आजकल पॉडकास्ट में होता है। या फिल्म मेकिंग में भी यह उपयोगी हो सकता है।

Connected Camera फीचर कैसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले अपने प्राइमरी Pixel फोन में Settings में जाएं। 
  • यहां पर Connected devices में जाएं और Connection preferences पर टैप करें। 
  • यहां से Connected Cameras को ऑन कर दें। 
  • अब जिस भी अन्य ऐप पर इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं जैसे WhatsApp या Google Meet पर जाकर वीडियो कॉल शुरू करें। 
  • अब स्क्रीन पर एक छोटा बटन तैरता हुआ दिखाई देगा। इस बटन पर टैप करें और Camera Picker को खोलें। 
  • Add Pixel पर टैप करें और नियरबाय पिक्सल फोन को ढूंढें। 
  • अब दूसरे पिक्सल फोन पर Grant access को टैप करें, यहां पर आप फ्रंट या बैक कैमरा को चुन सकते हैं। 

इस तरह से आप दो कैमरा को अपने प्राइमरी फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »