8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप

कंपनी ने WhatsApp Help Center पर जानकारी दी है कि 8 सितंबर से ऐप का ऑपरेशन Android 5.0 पर नहीं सपोर्ट करेगा।

8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप

Photo Credit: Pixabay

कंपनी ने WhatsApp Help Center पर जानकारी दी है कि 8 सितंबर से ऐप का ऑपरेशन Android 5.0 पर नहीं सपोर्ट करेगा।

ख़ास बातें
  • 8 सितंबर से ऐप का ऑपरेशन Android 5.0 पर नहीं सपोर्ट करेगा।
  • इसमें Android 5.1 को भी शामिल किया गया है।
  • अभी iOS 15 पर चल रहे iPhone यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

WhatsApp आने वाली 8 सितंबर की तारीख से कुछ स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि 8 सितंबर, यानी मंगलवार से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कई स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा। इसमें एंड्रॉयड के साथ-साथ iPhone भी प्रभावित होने वाले हैं। WhatsApp ने Android के लिए अपनी न्यूनतम जरूरत को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा 8 सितंबर से Meta का WhatsApp मैसेंजर। 

WhatsApp ने Android के लिए अपनी न्यूनतम जरूरत बढ़ा दी है। कंपनी ने WhatsApp Help Center पर जानकारी दी है कि 8 सितंबर से ऐप का ऑपरेशन Android 5.0 पर नहीं सपोर्ट करेगा। इसमें Android 5.1 को भी शामिल किया गया है। यानी अगर आपका फोन Android 5.0 या Android 5.1 से ऊपर के वर्जन को सपोर्ट नहीं करता है, तो आप ऐसे मोबाइल, या डिवाइस पर व्हाट्सऐप को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 

WhatsApp अपडेट में साफ-साफ लिखा गया है कि ऐप 8 सितंबर से Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। कंपनी ने iOS के लिए कहा है कि प्लेटफॉर्म के लिए बड़ा बदलाव 30 नवंबर से होगा। यानी अभी iOS 15 पर चल रहे iPhone यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। हां, लेकिन 30 नवंबर 2026 से कंपनी iOS के लिए न्यूनतम जरूरत को iOS 15.5 के लिए लागू कर देगी। इसके नीचे के वर्जन पर WhatsApp 30 नवंबर से काम करना बंद कर देगा। 

WhatsApp क्यों बंद कर रहा पुराना वर्जन
WhatsApp ने जानकारी देते हुए लिखा है कि डिवाइस और सॉफ्टवेयर अक्सर बदलते रहते हैं, इसलिए समय-समय पर कंपनी देखती है कि वह किन ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है और उसमें जरूरी अपडेट करती रहती है। कंपनी ने कहा कि हर साल वह देखती है कि कौन से डिवाइस और सॉफ्टवेयर सबसे पुराने हैं और उन्हें इस्तेमाल करने वाले लोग सबसे कम हैं। इन डिवाइसेस में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट न होने की संभावना होती है या कई इनमें WhatsApp चलाने के लिए जरूरी फंक्शन भी नहीं मिलते हैं। इसलिए कंपनी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेज पर सपोर्ट बंद कर देती है। 

आपका फोन भी है लिस्ट में तो क्या करें
कंपनी ने कहा है कि ऐसे डिवाइसेज में आपका भी फोन है तो उसकी सूचना आपको मिलेगी। आपके ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद करने से पहले आपको WhatsApp इसकी सूचना देगा और अपग्रेड करने के लिए याद भी दिलाएगा। अगर आपका फोन न्यूनतम योग्यता को पूरा नहीं करता है तो WhatsApp चलाने के लिए आपको अपग्रेडेड वर्जन सपोर्ट करने वाला फोन, या डिवाइस चाहिए होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »