• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...

WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...

Meta ने WhatsApp में मिली दो सिक्योरिटी कमजोरियों को ठीक करने के लिए नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने यूजर्स को जल्द ऐप अपडेट करने की सलाह दी है।

WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...

Photo Credit: Pexels/ Anton

Android, iPhone और Windows यूजर्स को अपडेट की सलाह

ख़ास बातें
  • Meta ने WhatsApp की दो बड़ी सिक्योरिटी कमजोरियां ठीक कीं
  • संदिग्ध मैसेज और फाइल के जरिए हो सकता था खतरा
  • Android, iPhone और Windows यूजर्स को अपडेट की सलाह
विज्ञापन

Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी करते हुए दो खतरनाक सिक्योरिटी खामियों को फिक्स करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, इन कमजोरियों (Vulnerabilities) का इस्तेमाल करके अटैकर्स यूजर्स के डिवाइस पर मीडिया और फाइल हैंडलिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकते थे। हालांकि Meta का कहना है कि फिलहाल इन बग्स के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं।

Meta के मुताबिक (via Malwarebytes), पहली खामी CVE-2026-23866 iPhone और Android दोनों वर्जन में पाई गई थी। यह समस्या WhatsApp के उस सिस्टम से जुड़ी थी जो AI आधारित "rich response messages" में Instagram Reels जैसे कंटेंट को प्रोसेस करता है। कंपनी के अनुसार, कोई खास तरीके से तैयार किया गया मैसेज ऐप को किसी बाहरी और अनजान लिंक से मीडिया लोड करने के लिए मजबूर कर सकता था। कुछ मामलों में इससे फोन पर अनजान कंटेंट भी खुल सकता था। आसान भाषा में समझें तो किसी संदिग्ध मैसेज के जरिए यूजर के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था।

दूसरी खामी CVE-2026-23863 WhatsApp के Windows वर्जन में मिली थी। यह दिक्कत version 2.3000.1032164386.258709 से पुराने वर्जन में मौजूद थी। इस समस्या में फाइल के नाम को सही तरीके से जांचा नहीं जा रहा था। इससे कोई खतरनाक फाइल सामान्य डॉक्यूमेंट या PDF जैसी दिखाई दे सकती थी। यानी यूजर को लग सकता था कि वह एक सामान्य फाइल खोल रहा है, जबकि वास्तव में वह नुकसान पहुंचाने वाली फाइल हो सकती थी।

Meta का कहना है कि ये कमजोरियां अपने आप फोन या कंप्यूटर को संक्रमित नहीं करतीं, लेकिन धोखे वाले मैसेज और दूसरे साइबर तरीकों के जरिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता था। यही वजह है कि Meta ने सभी यूजर्स को तुरंत ऐप अपडेट करने की सलाह दी है।

Android यूजर्स Google Play Store में जाकर WhatsApp Messenger सर्च करके ऐप अपडेट कर सकते हैं। वहीं iPhone यूजर्स App Store में जाकर WhatsApp अपडेट कर सकते हैं। Windows यूजर्स Microsoft Store के जरिए WhatsApp Desktop का नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

Meta का कहना है कि सभी देशों में अपडेट एक साथ उपलब्ध नहीं हो सकते, इसलिए कुछ यूजर्स को नया अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  4. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  6. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  7. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  8. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  9. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  10. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »