• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट

WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट

WhatsApp 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और 5.1 डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा।

WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट

WhatsApp उन डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो Android 6.0 से पुराने वर्जन पर चलते हैं

ख़ास बातें
  • WhatsApp 8 सितंबर 2026 से Android 5 डिवाइसेज पर बंद होगा
  • यूजर्स को पहले से चैट बैकअप लेने की सलाह दी गई है
  • Android 6.0 या उससे ऊपर के डिवाइस पर ही ऐप चलेगा
विज्ञापन

WhatsApp जल्द ही पुराने Android फोन्स के लिए सपोर्ट बंद करने जा रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने ऐप को नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के हिसाब से अपडेट कर रही है, जिसके चलते पुराने वर्जन वाले डिवाइसेज को सपोर्ट करना मुश्किल हो रहा है। इसका असर खासतौर पर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो अब भी पुराने Android वर्जन वाले स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर रहे हैं।

8 सितंबर 2026 से WhatsApp उन डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो Android 6.0 से पुराने वर्जन पर चलते हैं। अभी तक ऐप Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए अपडेट के बाद Android 5.0 और 5.1 यूजर्स WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp ने इस बदलाव को लेकर यूजर्स को पहले से अलर्ट करना शुरू कर दिया है। जिन डिवाइसेज पर सपोर्ट बंद होने वाला है, वहां कथित तौर पर इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जा रही है। साथ ही यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी चैट हिस्ट्री का बैकअप जरूर ले लें, ताकि बाद में नए डिवाइस पर डेटा रिस्टोर किया जा सके।

बताया जा रहा है कि यह बदलाव भारत, ब्राजील और कुछ एशिया-अफ्रीका के देशों में ज्यादा असर डाल सकता है, जहां अब भी पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल होता है। इन डिवाइसेज को अक्सर नए सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलते, जिससे नए ऐप फीचर्स को सपोर्ट करना मुश्किल हो जाता है।

जो यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, उन्हें Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइस पर स्विच करना होगा। यह बदलाव WhatsApp Messenger और WhatsApp Business दोनों पर लागू होगा।

हालांकि iPhone यूजर्स के लिए फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। iOS 15.1 और उससे ऊपर के वर्जन पर WhatsApp पहले की तरह काम करता रहेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »