WhatsApp जल्द Username फीचर लॉन्च करेगा, जिससे यूजर्स मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी चैट कर सकेंगे। अगले हफ्ते से Username रिजर्वेशन शुरू होगा।
Photo Credit: WhatsApp
WhatsApp जल्द मोबाइल नंबर की जगह Username से चैट करने का ऑप्शन देगा
WhatsApp ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि WhatsApp पर Username सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसकी मदद से लोग फोन नंबर की बजाय यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि यूजरनेम रिजर्वेशन अगले हफ्ते से शुरू होगा, जबकि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए इसी साल रोल आउट किया जाएगा।
WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यूजरनेम सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए लाया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, WhatsApp पर किसी तरह की पब्लिक यूजरनेम डायरेक्टरी नहीं होगी। यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ आपका सही यूजरनेम जानने पर ही पहली बार आपसे संपर्क कर सकेगा।
WhatsApp का कहना है कि अगर कोई यूजर अपना यूजरनेम सेट कर देता है, तो पहली बार चैट शुरू करने पर सामने वाले व्यक्ति को उसका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो अपना निजी नंबर शेयर किए बिना WhatsApp पर बातचीत करना चाहते हैं।
कंपनी एक ऑप्शनल Username Key फीचर पर भी काम कर रही है। अगर कोई यूजर इसे ऑन करता है, तो सिर्फ यूजरनेम जानने से कोई भी उसे मैसेज नहीं भेज पाएगा। इसके लिए Username Key भी जरूरी होगी, जिससे प्राइवेसी की एक एक्स्ट्रा लेयर शामिल हो जाएगी।
WhatsApp ने बताया कि क्रिएटर्स, छोटे बिजनेस और ऑर्गेनाइजेशन अपने मौजूदा Instagram या Facebook यूजरनेम को WhatsApp पर भी रिजर्व कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए कैसे उपलब्ध होगी।
अगर आपका पसंदीदा यूजरनेम पहले से किसी ने ले लिया है, तो WhatsApp एक Username Generator टूल भी देगा। इसकी मदद से यूजर्स अपने लिए मिलते-जुलते दूसरे यूजरनेम चुन सकेंगे।
फिलहाल यह फीचर रोल आउट नहीं हुआ है। जब आपके अकाउंट में यह उपलब्ध होगा, तब इन स्टेप्स को फॉलो करके यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन