रिलायंस जियो ने अपने 10 साल के सेलिब्रेशन के तौर पर Happy New Year 2.0 प्लान्स को लॉन्च किया है।
Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio
Jio के ₹3,999 प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा आता है।
रिलायंस जियो ने अपने 10 साल के सेलिब्रेशन के तौर पर Happy New Year 2.0 प्लान्स को लॉन्च किया है। इन ऑप्शन में ₹399 और ₹3,999 वाले दो अनलिमिटेड डाटा रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा ऐड ऑन प्लान और रात में अनलिमिटेड डाटा वाले प्लान शामिल हैं। जियो का ₹399 वाला प्लान 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G/5G डाटा प्रदान करता है। वहीं ₹3,999 वाला प्लान 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करता है। इसके अलावा ₹15 वाले प्लान में सीमित समय के लिए 5जी डाटा और ₹50 वाले प्लान में 28 दिनों तक रात में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। आइए जियो हैप्पी न्यू ईयर 2.0 प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जियो के ₹399 प्लान, ₹3999 प्लान, ₹25 डाटा ऐड ऑन पैक रिचार्ज के लिए उपलब्ध हो गए हैं, वहीं ₹50 वाला नाइट डाटा प्लान 26 नवंबर को रोलआउट होगा। इच्छुक ग्राहक MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट, Jio स्टोर्स और ऑथोराइज्ड रिटेल आउटलेट से इन रिचार्ज को कर सकते हैं।
Jio का ₹399 का प्लान:
Jio के ₹399 वाले प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। इस प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro, जियोहॉटस्टार मोबाइल प्लेटफॉर्म का एक्सेस, फैनकोड, जियोगेम्स और 50GB जियो AI क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है।
Jio का ₹3,999 का प्लान:
Jio के ₹3,999 प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 SMS भी मिलते हैं। इसमें 12 महीने के लिए कैनवा प्रो लाइट, जियोहॉटस्टार मोबाइल, FanCode और 50GB जियो AI क्लाउड स्टोरेज शामिल है।
Jio का ₹15/₹25 का प्लान:
Jio ₹15 में अपने ग्राहकों को 1 दिन की वैधता के साथ-साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करता है। वहीं 2 दिनों की वैधता के साथ ₹25 वाले प्लान में अलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।
Jio का ₹50 वाला अनलिमिटेड नाइट डाटा प्लान:
Jio अपने ग्राहकों को 28 दिनों के लिए रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा की पेशकश करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें