ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!

WhatsApp Android बीटा में नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर कम करता है।

ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!

Photo Credit: Pexels/ Anton

ख़ास बातें
  • WhatsApp कॉल में बैकग्राउंड नॉइज रियल टाइम में कम होगा
  • फीचर डिफॉल्ट ऑन, जरूरत पड़ने पर कॉल में बंद कर सकते
  • बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स में फीचर होना जरूरी
विज्ञापन

WhatsApp अब कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए नया नॉइज कैंसलेशन फीचर रोलआउट कर रहा है। यह फीचर फिलहाल कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और वॉयस व वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करता है। यह फीचर कथित तौर पर रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है, जिससे कॉल के दौरान आवाज ज्यादा क्लियर सुनाई दे सकती है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर Android के WhatsApp beta वर्जन 2.26.14.1 में देखा गया है। खास बात यह है कि यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है, यानी कॉल शुरू होते ही यह अपने आप एक्टिव हो जाता है और यूजर्स को इसे अलग से ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि अगर यह ऑडियो को ज्यादा फिल्टर कर रहा हो, तो कॉल के दौरान ही इसे बंद करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

ट्रैकर आगे बताता है कि यह WhatsApp फीचर यूजर की आउटगोइंग ऑडियो को ही क्लीन करता है, यानी सामने वाले व्यक्ति को आपकी आवाज ज्यादा साफ सुनाई देगी। लेकिन अगर दूसरे यूजर के पास यह फीचर एक्टिव नहीं है, तो आपको उनकी आवाज में कोई सुधार नहीं मिलेगा। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।

Latest and Breaking News on NDTV

यह प्रोसेसिंग कथित तौर पर पूरी तरह डिवाइस पर ही होती है। माइक्रोफोन से आने वाली ऑडियो को पहले फिल्टर किया जाता है और उसके बाद ही इसे एन्क्रिप्ट करके भेजा जाता है, जिससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर कोई असर नहीं पड़ता।

यह फीचर सबसे पहले मार्च में WhatsApp beta वर्जन 2.26.11.8 में डेवलपमेंट के दौरान देखा गया था और अब इसे टेस्टिंग के लिए रोलआउट किया जा रहा है। फिलहाल यह सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा बीटा यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा और बाद में इसका स्टेबल वर्जन भी जारी किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »