WhatsApp Android के लिए एक नए Voice Message Widget पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स ऐप खोले बिना ही होम स्क्रीन से वॉइस नोट रिकॉर्ड और भेज सकेंगे।
Photo Credit: Pixabay
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो वॉइस मैसेज भेजने की प्रक्रिया को पहले से आसान बना सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए होम स्क्रीन विजेट की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp ऐप खोले बिना ही वॉइस नोट रिकॉर्ड और भेज सकेंगे।
इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Beta for Android 2.26.24.2 अपडेट में देखा गया है। फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
बताया जा रहा है कि नया विजेट सीधे फोन की होम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूजर्स विजेट पर टैप करके तुरंत वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे और रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद उसे किसी कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे।
यह फीचर एक साथ एक या कई लोगों को वॉइस मैसेज भेजने का सपोर्ट भी दे सकता है। ऐसे में उन यूजर्स को फायदा मिल सकता है जो दिनभर में अक्सर वॉइस नोट्स भेजते हैं। उन्हें हर बार WhatsApp खोलकर चैट सर्च करने और फिर रिकॉर्डिंग शुरू करने की जरूरत नहीं होगी।
WhatsApp इस फीचर के जरिए वॉइस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर करने का ऑप्शन भी दे सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फीचर को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
फिलहाल होम स्क्रीन वॉइस मैसेज विजेट डेवलपमेंट में है। उम्मीद की जा रही है कि इसे सबसे पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा, जिसके बाद व्यापक रोलआउट शुरू हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999