• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!

WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में ऑटोमैटिक शिफ्ट किया जाएगा।

WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • WhatsApp बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिक अलग सेक्शन में शिफ्ट करेगा
  • 24 घंटे बाद चैट्स मेन इनबॉक्स से हटाई जा सकती हैं
  • फीचर से स्पैम कम होगा और चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी
विज्ञापन

WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है, जिससे बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में शिफ्ट किया जा सकेगा। इस फीचर का मकसद चैट लिस्ट में होने वाले स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स के मेन इनबॉक्स को ज्यादा क्लीन और फोकस्ड रखने में मदद करेगा। WhatsApp ने हाल ही में बीटा यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर भी रोलआउट करना शुरू किया था। इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरों से कनेक्ट कर सकेंगे।

WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp एक डेडिकेटेड बिजनेस चैट लिस्ट पर काम कर रहा है, जहां सभी बिजनेस अकाउंट्स से आने वाले मैसेज ऑटोमैटिक फिल्टर होकर एक जगह दिखेंगे। इससे यूजर्स को अलग-अलग बिजनेस चैट्स ढूंढने में आसानी होगी और मैन्युअली सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी इस फीचर को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है। WhatsApp के लेटेस्ट बीटा अपडेट्स में यह संकेत मिला है कि ऐप अब बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में भेजने का ऑप्शन भी देगा, जिससे यूजर्स को बार-बार आने वाले प्रमोशनल या अपडेट मैसेज से राहत मिल सकती है।

इस फीचर के तहत, यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि कौन सी बिजनेस चैट्स मेन चैट लिस्ट में रहें और कौन सी अलग सेक्शन में जाएं। जानकारी के मुताबिक, किसी बिजनेस चैट को 24 घंटे बाद ऑटोमैटिकली एक अलग “बिजनेस सेक्शन” में मूव किया जा सकता है। इससे मेन चैट लिस्ट में सिर्फ जरूरी और पर्सनल चैट्स ही दिखाई देंगी।

WhatsApp पर बिजनेस चैट्स को फिल्टर करने वाली सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट

WhatsApp पर बिजनेस चैट्स को फिल्टर करने वाली सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट
Photo Credit: WABetaInfo

फिलहाल WhatsApp में बिजनेस और पर्सनल चैट्स एक साथ दिखाई देती हैं, जिससे ज्यादा मैसेज आने पर जरूरी चैट्स ढूंढना मुश्किल हो जाता है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह समस्या ज्यादा होती है, जो अलग-अलग सर्विसेज या ब्रांड्स से जुड़े रहते हैं और रेगुलर अपडेट्स या ऑफर्स प्राप्त करते हैं।

नया फीचर इस समस्या को कम करने की कोशिश करता है। बिजनेस मैसेज पहले 24 घंटे तक मेन चैट में रहेंगे, ताकि यूजर उन्हें देख और जवाब दे सके। इसके बाद ये चैट्स ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में चली जाएंगी, जहां से उन्हें बाद में भी एक्सेस किया जा सकेगा।

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में इसे पहले बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

जैसा की हमने आर्टिकल की शुरुआत में बताया, WhatsApp यूजर्स के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा यूजरनेम फीचर अब रोलआउट होना शुरू हो गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरों से कनेक्ट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यूजरनेम सेट करने के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए और उसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »