• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15 में मिलेगा Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी हुआ कंफर्म

OnePlus 15 में मिलेगा Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी हुआ कंफर्म

OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO OLED पैनल मिलेगा, जिसका साइज 6.7-इंच होगा और यह 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा।

OnePlus 15 में मिलेगा Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी हुआ कंफर्म

OnePlus 13 (ऊपर फोटो में) की तुलना में अलग कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के साथ आएगा OnePlus 15

ख़ास बातें
  • नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा OnePlus 15 में
  • Qualcomm के Hawaii में हुए Snapdragon Summit में लॉन्च हुआ था चिपसेट
  • नए Gen 5 चिपसेट में दो प्राइम कोर और छह परफॉर्मेंस कोर है
विज्ञापन

OnePlus अपना अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में जल्द लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने Weibo पर टीजर शेयर करके इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि की है। नया स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा और आउट-ऑफ-द-बॉक्स ही Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। साथ ही इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा, जो पिछले OnePlus फ्लैगशिप्स की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7,000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया जाएगा।

नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, जो हाल ही में Qualcomm के Hawaii में हुए Snapdragon Summit पर पेश हुआ, OnePlus 15 में शामिल होगा। पिछले कई महीनों से इस चिपसेट के अपकमिंग फोन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब वनप्लस ने इसे खुद कंफर्म कर दिया है। नए Gen 5  चिपसेट में दो प्राइम कोर 4.6GHz और छह परफॉर्मेंस कोर 3.62GHz पर क्लॉक किए गए हैं। 

वहीं, डिस्प्ले को लेकर भी कंफर्मेशन आ चुकी है। OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO OLED पैनल मिलेगा, जिसका साइज 6.7-इंच होगा और यह 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले हाई-फ्रेमरेट गेमिंग (165fps तक) सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

हालिया लीक्स बताते हैं कि OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगा। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP सेकेंडरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल हो सकते हैं। फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन में आएगा।

फ्लैगशिप लेवल पर बैटरी बैकअप को ध्यान में रखते हुए OnePlus 15 में 7,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग के लिए कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है, जिससे फोन मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा। हालांकि, ये फिलहाल लीक्स है और आने वाले समय में इसकी पुष्टि भी हो सकती है।

OnePlus 15 को लेकर कंपनी ने बताया है कि डिवाइस से जुड़ी अधिक जानकारी 26 सितंबर 2025 को होने वाले OnePlus Gaming Conference (चीन) में सामने आएगी। स्मार्टफोन का चीन में अक्टूबर में डेब्यू होना तय है, जबकि इसका ग्लोबल लॉन्च 2026 की शुरुआत में हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन ब्लैक, टाइटेनियम और पर्पल कलर ऑप्शंस में लॉन्च होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »