Vivo S50, S50 Pro Mini की लॉन्च डेट लीक, 16GB रैम के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर!

Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।

Vivo S50, S50 Pro Mini की लॉन्च डेट लीक, 16GB रैम के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर!

Photo Credit: X/@stufflistings

Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में 16 जीबी रैम बताई गई है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
  • Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।
विज्ञापन

Vivo S50 और S50 Pro Mini फोन को कंपनी कई दिनों से टीज कर रही है। अब आखिरकार इन दोनों स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। Vivo S50 सीरीज के ये मॉडल्स 16 जीबी तक रैम से लैस होंगे। फोन में दमदार Snapdragon चिपसेट की पुष्टि कुछ समय पहले ही हो चुकी है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स के कई और फीचर्स चर्चा में हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इनके बारे में खास बातें।

Vivo S50, Vivo S50 Pro Mini फोन जल्द ही मार्केट में रिलीज होने जा रहे हैं। Weibo पर एक पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट की मानें तो Vivo S50 और S50 Pro Mini फोन की लॉन्च डेट 15 दिसंबर है। अधिकारिक दिखने वाले टीजर पोस्ट में यह मेंशन दिख रही है। लॉन्च से पहले कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर चुकी है।  

Vivo S50 Specifications

Vivo S50 स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 16 जीबी रैम बताई गई है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की पुष्टि कंपनी की ओर से की जा चुकी है। 

कैमरा की ओर देखें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप दिया जा सकता है जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन ब्लैक, व्हाइट, और ब्लू शेड्स में आ सकता है। 

Vivo S50 Pro Mini specifications

Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में 16 जीबी रैम होगी और यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। रियर कैमरा में VCS लाइट सेंसिटिव लेंस दिया जाएगा। फोन में Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया गया है और साथ में अल्ट्रावाइड लेंस भी देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए यहां भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

फोन में 6,500mAh की बैटरी होगी और 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर 2.0 दिया जाएगा। फोन में IP69 रेटिंग वाली बॉडी होगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »