Redmi K90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है चिपसेट

Xiaomi की नंबर वाली स्मार्टफोन सीरीज में 'Pro Max' वेरिएंट पेश करने के बाद इसके सब-ब्रांड Redmi की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में भी इस मॉडल को शामिल किया जा रहा है

Redmi K90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है चिपसेट

इस स्मार्टफोन सीरीज को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Redmi K90 और K90 Pro Max शामिल होंगे
  • Redmi K90 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi K90 सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Redmi K90 और K90 Pro Max शामिल होंगे। Xiaomi की नंबर वाली स्मार्टफोन सीरीज में 'Pro Max' वेरिएंट पेश करने के बाद इसके सब-ब्रांड Redmi की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में भी इस मॉडल को शामिल किया जा रहा है। 

शाओमी के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने Redmi K90 Pro Max के लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। Redmi K90 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। Redmi K90 Pro Max का प्राइस CNY 4,000 (लगभग 49,000 रुपये) हो सकता है। 

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। कंपनी की K सीरीज में Redmi K90 Pro Max पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

हाल ही में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 7,000 mAh की बैटरी है। Redmi Note 15 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 और Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Redmi Note 15 Pro+ में डुअल सिम (नैनो) है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन (1,280 x 2,772 पिक्सल्स) और 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Redmi Note 15 Pro+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »