OnePlus Ace 6T होगा 8300mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ 3 दिसंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन में AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है जिसके बेजल्स काफी पतले होंगे।

OnePlus Ace 6T होगा 8300mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ 3 दिसंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 6T लॉन्च 3 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 5 SoC मिलेगा।
  • फोन में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है।
  • कंपनी ने 100W SuperVOOC Flash Charge की पुष्टि भी कर दी है।
विज्ञापन

OnePlus Ace 6T फोन का लॉन्च कंपनी ने 3 दिसंबर के लिए निर्धारित कर दिया है। फोन को लेकर काफी लीक्स सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही इसके डिजाइन रेंडर्स लीक हुए थे जिनमें फोन का लुक सामने आया था। अब कंपनी की ओर से इसके बारे में कुछ और खास फीचर्स का खुलासा किया गया है जिनमें फोन की बैटरी कैपिसिटी और फास्ट चार्जिंग क्षमता शामिल है। जैसा कि अभी तक अफवाहों में था कि फोन में 8000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलेगी, अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है। आइए जानते हैं OnePlus Ace 6T लेटेस्ट अपडेट्स। 

OnePlus Ace 6T लॉन्च 3 दिसंबर के लिए निर्धारित किया गया है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। लॉन्च से पहले Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी बैटरी कैपिसिटी का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। फोन में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है। इतना ही नहीं, इस फोन में कंपनी ने 100W SuperVOOC Flash Charge की पुष्टि भी कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह पहला ऐसा फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें इतनी बड़ी बैटरी क्षमता दी जा रही है। 

फोन में Snapdragon 8 Gen 5 SoC मिलेगा। वनप्लस ने दावा किया है कि फोन ने AnTuTu 11 बेंचमार्क पर 3.56 मिलियन स्कोर किया है। फोन को फ्लैश ब्लैक, फैंटम ग्रीन और इलेक्ट्रिक पर्पल कलर वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। इसमें मेटल का फ्रेम मिलने वाला है। 

फोन में AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है जिसके बेजल्स काफी पतले होंगे। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। अलर्ट स्लाइडर की जगह एक शॉर्ट की ले सकती है जिसमें विभिन्न फंक्शन सेट किए जा सकेंगे। OnePlus Ace 6T को हाल ही में गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इसमें 16 जीबी तक रैम दी जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Adreno 840 GPU मिलने की बात कही गई है। 

फोन के कैमरा डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। अफवाहों की मानें तो कंपनी इसमें धांसू कैमरा सेटअप दे सकती है जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों को लुभा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »