• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Turbo में मिल सकती है धांसू 9000mAh बैटरी, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी!

OnePlus Turbo में मिल सकती है धांसू 9000mAh बैटरी, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी!

Turbo सीरीज में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट बताया गया है।

OnePlus Turbo में मिल सकती है धांसू 9000mAh बैटरी, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo सीरीज में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में एक धांसू फीचर का इशारा कंपनी की ओर से दिया गया है।
  • Turbo सीरीज को इसकी बैटरी कैपिसिटी परिभाषित करेगी।
  • Turbo सीरीज में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

OnePlus Turbo सीरीज को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में वनप्लस कुछ बेहतरीन फीचर्स स्मार्टफोन्स के साथ पेश करने वाली है जिसका इशारा कंपनी ने दे दिया है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि OnePlus Turbo सीरीज में धांसू पावर बैकअप मिलने वाला है। हाल ही में ब्रांड ने OnePlus Ace 6T को मार्केट में पेश किया था जिसमें कंपनी ने 8300mAh बैटरी कैपिसिटी का इस्तेमाल किया है। किसी स्मार्टफोन में यह बैटरी क्षमता आना अपने आप में बड़ी बात है। लेकिन अपकमिंग OnePlus Turbo सीरीज इससे भी एक कदम आगे जा सकती है। आइए जानते हैं क्या जानकारी सामने आई है वनप्लस की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के बारे में। 

OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च काफी नजदीक कहा जा सकता है। सीरीज में एक धांसू फीचर का इशारा कंपनी की ओर से दिया गया है। Weibo पर OnePlus के प्रेसिडेंट लुईस ली ने एक बयान में कहा है कि Turbo सीरीज को इसकी बैटरी कैपिसिटी परिभाषित करेगी। बैटरी क्षमता पर कंपनी का फोकस रहेगा। प्रवक्ता ने इतना तक कह दिया है कि अपने सेग्मेंट में Turbo सीरीज बैटरी लाइफ के लिए एक बेंचमार्क सेट करेगी। यानी प्रतिद्वंदियों से कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी कैपिसिटी इस स्मार्टफोन सीरीज में मिलने वाली है। 

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में OnePlus Ace 6T को मार्केट में पेश किया था। इस फोन में 8300mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। वनप्लस ने कंफर्म कर दिया है OnePlus Turbo में इससे बड़ी बैटरी कैपिसिटी होगी। टर्बो सीरीज की बैटरी कैपिसिटी की असल क्षमता भले ही कंपनी ने छुपाकर रखी हो, लेकिन लीक्स में इसका खुलासा हो चुका है। हाल ही में टिप्स्टर Smart Pikachu ने खुलासा किया था कि Turbo सीरीज में 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

OnePlus Turbo सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें शुरुआत में दो मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। एक में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट बताया गया है। साथ ही टिप्स्टर ने कहा है कि स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। लॉन्च टाइम के लिए कहा गया है कि सीरीज को कंपनी 2026 की शुरुआत में पेश कर सकती है। बहुत संभावना है कि OnePlus Turbo का लॉन्च जनवरी 2026 में ही देखने को मिल सकता है। जल्द ही सीरीज को लेकर कंपनी की ओर से अधिकारिक स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए जा सकते हैं, क्योंकि सीरीज का लॉन्च ब्रांड कंफर्म कर चुकी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »