iQOO Neo 11 अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 7,500mAh की बैटरी

iQOO Neo 11 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी होगी। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है

iQOO Neo 11 अगले सप्ताह होगा लॉन्च, 7,500mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • आगामी स्मार्टफोन को 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO Neo 11 जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह iQOO Neo 10 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। iQOO Neo 11 को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Neo 11 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी होगी। Vivo के इस सब-ब्रांड का दावा है कि यह इस प्रकार के कॉम्बिनेशन वाला इंडस्ट्री का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसे चीन में सिल्वर, ब्लू, ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले iQOO ने इस स्मार्टफोन के ब्लू कलर वाले वेरिएंट का मार्केटिंग मैटीरियल के जरिए टीजर दिया था। इसके सिल्वर और ब्लैक कलर वाले वेरिएंट मे बैक पर प्लेन फिनिश होगी, जबकि ऑरेंज और ब्लू कलर्स में टेक्सचर्ड रियर पैनल दिखेगा। 

iQOO Neo 11 में OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। iQOO Neo 11 में 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और डेप्थ कैमरा मिल सकता है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन पांच स्टोरेज और चार कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ iQOO 15 Honor of Kings 10th एनिवर्सरी कलेक्टर्स एडिशन को भी 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज में लाया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले 2K (1,440 × 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 508 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। iQOO 15 में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  3. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  4. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  5. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  7. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  10. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »