Vinfast Vf 7

Vinfast Vf 7 - ख़बरें

  • VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
    VF MPV 7 की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। इसके इंटीरियर में एडजस्टेबल स्टीरियरिंग, 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, चार्जिंग के लिए USB-A और USB-C पोर्ट हैं। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से अधिक होने का दावा किया गया है।
  • VinFast की भारत में 3 नए EV लॉन्च करने की योजना, सेवन-सीटर MPV होगी शामिल
    इस वर्ष VinFast का टारगेट देश में अपने शोरूम की संख्या को बढ़ाकर 75 करने का है। कंपनी के मौजूदा शोरूम मुख्यतौर पर मेट्रो और टियर 1 और 2 शहरों में हैं। विनफास्ट के नए शोरूम टियर 3 और 4 शहरों के साथ ही अधिक बिक्री वाले शहरों में खोले जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने अपनी VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है।
  • भारत में महंगी हुई VinFast की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs, जानें नए प्राइसेज
    VF 7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 7 का शुरुआती प्राइस बढ़कर 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है।
  • भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV
    VinFast की नवंबर में बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।
  • भारत में इलेक्ट्रिक बसों और ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी VinFast
    कंपनी की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और टेस्टिंग शुरू की जाएगी। इस फैक्टरी की शुरुआती कैपेसिटी 50,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है। इस कैपेसिटी को बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स किया जाएगा। हाल ही में विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की है।
  • VinFast की भारत में जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी
    इस कंपनी की योजना चार्जिंग नेटवर्क्स का एक इकोसिस्टम बनाने की भी है। वियतनाम में VinFast के छह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की जाती है। कंपनी यह स्टडी कर रही है कि इनमें से किन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस मार्केट में VinFast का मुकाबला Bajaj Auto, Ola Electric, TVS Motors और Ather Electric जैसी कंपनियों से होगा।
  • VinFast ने भारत में शुरू की VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी, जानें प्राइसेज, रेंज
    VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • VinFast ने भारत में लॉन्च की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की मैन्युफैक्चरिंग देश में ही की गई है। VinFast की VF 6 का प्राइस 16.49 लाख रुपये और VF 7 का 20.89 लाख रुपये से शुरू होता है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। विनफास्ट की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है।
  • Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री
    इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »