VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं

VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज

इसमें तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक MPV का प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग कराई जा सकती है
  • यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल VinFast ने भारत में बुधवार को VF MPV 7 को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक MPV का शुरुआती प्राइस 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस व्हीकल का कमर्शियल वर्जन Limo Green भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, VF MPV 7 में VinFast के EVs में मिलने वाला डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हाल ही में VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग शुरू की गई थी। वियतनाम की इस EV कंपनी का देश में यह तीसरा मॉडल है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। VF MPV 7 में ऑल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए सपोर्ट मिलता है। 

इसमें फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 150 hp की पावर और 280 Nm तक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह 10 सेकेंड्स से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहु्ंच सकती है। इसमें फ्रंट और रियर पर इंटीग्रेटेड लाइटिंग और कीलेस एंट्री का भी फीचर है। VF MPV 7 का मुकाबला Kia की Carens Clavis EV और चाइनीज EV मेकर BYD की eMax 7 जैसे मॉडल्स से होगा। भारत में विनफास्ट के पोर्टफोलियो में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं। VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी की VF 7 की सिंगल चार्ज में रेज लगभग 532 किलोमीटर की है। इसे 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »