कंपनी की VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में पिछले वर्ष बिजनेस शुरू करने वाली VinFast ने अपनी VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। भारत में VinFast को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। VF 6 और VF 7 के प्राइसेज में 80,000 रुपये से 1.30 लाख रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है।
कंपनी की VF 6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर की है। VF 6 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 90,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 6 का इसके बाद शुरुआती प्राइस बढ़कर 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VF 7 की सिंगल चार्ज में रेज लगभग 532 किलोमीटर की है। इसे 59.6 kWh और 70.8 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है।
VF 7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 7 का शुरुआती प्राइस बढ़कर 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। देश में पिछले वर्ष VinFast ने 826 यूनिट्स की बिक्री है। इसकी तुलना में Tesla की 389 यूनिट्स की रही है।
VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है। कंपनी की इस फैक्टरी की मौजूदा वार्षिक क्षमता 50,000 कारों की मैन्युफैक्चरिंग की है। वियतमाम की इस कंपनी का टारगेट इस फैक्टरी की मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता को बढ़ाकर वार्षिक 1.5 लाख यूनिट्स करने का है। कंपनी ने अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन के लिए हाल ही में तमिलनाडु सरकार के साथ MOU भी किया था। इस फैक्टरी में कुल दो अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। विनफास्ट की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग भी शुरू की जाएगी। कंपनी की योजना भारत के पड़ोसी देशों को EVs का एक्सपोर्ट करने की भी है। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। यह नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!