Videos

Videos - ख़बरें

  • TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
    Google के एक पेटेंट में पर्सनल AI TV चैनल बनाने की तकनीक का जिक्र किया गया है। इसके जरिए यूजर की पसंद, देखने की आदतों, भाषा और लोकेशन जैसी जानकारियों के आधार पर वीडियो कंटेंट तैयार किया जा सकता है। पेटेंट में 'My Channel' जैसे फीचर का उदाहरण दिया गया है, जहां AI अलग-अलग पसंद के मुताबिक शो और वीडियो बना सकता है। कुछ उदाहरणों में यूजर का अवतार और उसकी आवाज भी कंटेंट में इस्तेमाल करने की बात है। हालांकि, यह फिलहाल सिर्फ पेटेंट है। Google ने ऐसे किसी TV फीचर या प्रोडक्ट को लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।
  • Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
    सैमसंग जल्द ही नया Galaxy AI फीचर लॉन्च कर सकती है जिससे शॉर्ट्स और छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। फीचर का नाम Shorts हो सकता है। आपके फोन में मौजूद फोटो को इस्तेमाल करके ये बनाए जा सकेंगे। यूजर को वीडियो या शॉर्ट्स क्रिएट करने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं रहेगी।
  • Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
    Huawei OSTA O1 Pro कंपनी का लेटेस्ट फोन है जो एक वाइड फोन बनकर आता है। इसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं जो केवल 1.05mm के हैं। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Huawei का अपना Kirin 9030S चिपसेट लगा है।
  • GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
    GTA 6 की लॉन्च के बाद कमाई को लेकर बड़े अनुमान सामने आए हैं। Oppenheimer के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Rockstar Games का यह गेम शुरुआती तीन दिनों में करीब 1.85 अरब डॉलर का ग्रॉस रेवेन्यू कमा सकता है। इसकी तुलना में GTA 5 ने लॉन्च के पहले तीन दिनों में करीब 1 अरब डॉलर की बिक्री की थी। Sensor Tower के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक GTA 6 की लगभग 1.71 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान था। वहीं Wells Fargo ने चालू वित्त वर्ष में इसकी बिक्री 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।
  • GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
    GTA 6 के रिव्यू सामने आते ही गेमिंग की दुनिया में इसकी चर्चा तेज हो गई है। Rockstar Games के इस गेम को Metacritic पर 100 में से 99 स्कोर मिला है। इसके साथ ही इसने The Legend of Zelda: Ocarina of Time के ऐतिहासिक स्कोर की बराबरी कर ली है। IGN और GameSpot जैसे बड़े गेमिंग पब्लिकेशन ने भी इसे 10 में से 10 रेटिंग दी है। क्रिटिक्स ने गेम की ओपन वर्ल्ड, कहानी, किरदारों और विजुअल्स की तारीफ की है। हालांकि, कुछ रिव्यूज में कंट्रोल और परफॉर्मेंस से जुड़ी कमियां भी बताई गई हैं।
  • Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,624 x 1,208 पिक्सल्स) दिया गया है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलते हैं।
  • Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
    हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1610 दिया गया है। Samsung Galaxy A18 4G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
  • दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
    दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान देश में स्मार्टफोन के ऑफलाइन रिटेल मार्केट में सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, रिटेल स्टोर्स पर धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक कस्टमर्स का फुटफॉल अधिक रहा है। दिवाली से पिछले सप्ताह में डिमांड कमजोर थी। इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिस्काउंट के अनुमान की वजह से कस्टमर्स का खरीदारी को टालना था।
  • PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
    इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। PS5 ने 10 नवंबर को सेल्स का यह बड़ा आंकड़ा पार किया है। इस गेमिंग कंसोल के पिछले वर्जन PS 4 ने जून, 2019 में 10 करोड़ यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी।
  • iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। iQOO 16R या iQOO 16s में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। भारत के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को iQOO 16s के तौर पर पेश किया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy S27+ में कंपनी का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.66 इंच फुल HD+ 2X AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
    Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट में 5 GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
    Oppo Pad Air 6 के प्री-ऑर्डर कंपनी शुरू कर चुकी है। इसी के साथ इसके मेन स्पेसिफिकेशंस में 12.1 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल का पता चलता है। टैबलेट में 2800 x 1980 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 होगा। टैबलेट के अंदर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    हाल ही में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है।
  • Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर Oppo के एक टैबलेट की मॉडल नंबर - OPD2605 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 6F हो सकता है। BIS पर लिस्टिंग से भारत में इस टैबलेट के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यह टैबलेट मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर दिखा था।

Videos - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »