Us

Us - ख़बरें

  • Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
    हाल ही में Ultraviolette ने तमिलनाडु के होसुर में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की थी। इससे कंपनी की वार्षिक मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो जाएगी। Ultraviolette का बिजनेस भारत और कुछ विदेशी मार्केट्स में भी है। Ultraviolette के Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
    Viture ने Vonder एक AI बेस्ड प्रोडक्ट है जो कि सामान्य आईवियर को रिप्लेस करने के लिए डिजाइन किया गया है। Viture Vonder Smart Glasses को यूएस में 28 सितंबर से Vonder की वेबसाइट या Best Buy स्टोर के जरिए $299 की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ग्लासेस की डिलीवरी नवंबर में शुरू होगी। वहीं US के बाहर के इच्छुक खरीदार अभी सिर्फ इन स्मार्ट ग्लास में अपनी दिलचस्पी जाहिर कर सकते हैं। 
  • Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
    व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया के साथ चल रही तनातनी के बीच दर्शकों तक प्रशासन की कवरेज पहुंचाने के लिए एक डेडीकेटेड चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया है।
  • AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
    एआई को लेकर दुनिया भर में चिंता भी हो रही है, क्योंकि यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आसानी और तेजी के साथ कर रहा है और इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा  ने भी एआई को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने 18 सितंबर को न्यूयॉर्क के हैमिल्टन में कोलगेट यूनिवर्सिटी में एक पब्लिक डिस्कशन के दौरान फेडरल सरकार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर ज्यादा सख्त कंट्रोल लगाने की अपील की है।
  • स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
    US एयर फोर्स के सेक्रेटरी, Troy Meink ने कहा है कि दुश्मनों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य बलों की सुरक्षा के लिए 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन जरूरी है। इसे रूस और चीन के लिए एक चेतावनी माना जा रहा है। हालांकि, Meink ने यह नहीं बताया है कि स्पेस में अमेरिका ने किस प्रकार का वेपन तैनात किया है। उन्होंने संकेत दिया कि इस वेपन का इस्तेमाल बढ़ते हुए खतरों के खिलाफ किया जाएगा।
  • क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
    अमेरिकी वैज्ञानिक और UAP रिसर्चर डॉ. एरिक डेविस ने एलियन से जुड़े एक बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड और सबूत देखे हैं, जो चार अलग-अलग कथित एलियन प्रजातियों से जुड़े हैं। इनमें Grays, Nordics, Insectoids और Reptilians के नाम शामिल हैं। डेविस ने कथित UFO या UAP क्रैश से गैर-मानवीय जीवों के शव मिलने से जुड़े रिकॉर्ड देखने की भी बात कही है। उन्होंने संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करने के लिए कानूनी सुरक्षा की मांग की है। हालांकि, अमेरिकी सरकार की AARO जांच में अब तक एलियन जीवन या तकनीक का कोई सत्यापित सबूत नहीं मिला है।
  • अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
    चीन ने अपनी सरकारी संस्थाओं में अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सरकारी और सरकारी नियंत्रण वाली संस्थाओं को Windows 10 China Government Edition हटाने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह Windows का सामान्य वर्जन नहीं, बल्कि चीन की सरकारी जरूरतों के लिए Microsoft और चीनी सरकारी कंपनी CETC के सहयोग से तैयार किया गया खास वर्जन है। इस फैसले के पीछे डेटा सिक्योरिटी और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताओं को अहम वजह बताया गया है। Windows की जगह चीन घरेलू Linux-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम को बढ़ावा दे सकता है।
  • Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
    Google ने Google TV Freeplay में 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवी और टीवी शो देने की घोषणा की है। यूजर्स को अब बिना किसी सब्सक्रिप्शन, बिना किसी लॉगिन या मेंबरशिप लिए इस फ्री मनोरंजन का एक्सेस मिलेगा। ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसकी घोषणा की और डिटेल्स जारी कीं। गूगल ने कहा है कि वह अपने टीवी लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध होंगे।
  • क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
    अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मंगलवार से शुरू होने वाली मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव नहीं किए जाने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को अमेरिकी मॉनेटरी पॉलिसी से संकेत मिलने का इंतजार है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद बिटकॉइन ने 65,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल बरकरार रखा है।
  • फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
    Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह Visa नेटवर्क पर आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा। कार्ड के जरिए Samsung से खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet से पेमेंट पर 3% और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने वाले ग्राहकों को 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया है।
  • यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
    OnePlus को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी यूरोप और अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार से बाहर निकल सकती है। जर्मन पब्लिकेशन WinFuture के मुताबिक, OnePlus और Oppo इस हफ्ते अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में बदलाव का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus की जगह Oppo यूरोप में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकता है। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी OnePlus की ग्लोबल स्ट्रैटेजी और OxygenOS की जगह ColorOS अपनाने को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं।
  • Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
    Sony IER-M500 इन-ईयर मॉनिटर बाजार में लॉन्च हो गया है। Sony IER-M500 की कीमत US में $119.99 (लगभग 11,500 रुपये) है। IER-M500 में 5mm का डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो प्लेबैक का सपोर्ट करता है और 10Hz से 40,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज प्रदान करता है। ईयरफोन की सेंसिटिविटी रेटिंग 103dB प्रति मिलीवाट है और 1kHz पर इम्पीडेंस 16 ओहम है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, US FCC पर हुई लिस्टिंग
    US FCC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Fold 8 की मॉडल नंबर - SM-F971U के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का अमेरिका में लॉन्च होने वाला वर्जन हो सकता है। इस लिस्टिंग से Samsung Galaxy Z Fold 8 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में छोटा कवर डिस्प्ले और चौड़ी इंटरनल स्क्रीन हो सकती है।
  • क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
    अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में व्हेल्स की एक्टिविटी भी बढ़ी है। व्हेल्स ने एक्सचेंजों से 11,000 से ज्यादा बिटकॉइन को विड्रॉ किया है। इससे बिकवाली का दबाव घटने और बड़े क्रिप्टो होल्डर्स के बीच भरोसा बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है।
  • अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
    अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी Chinese Military Companies लिस्ट को अपडेट करते हुए Alibaba, BYD, Baidu और Unitree जैसी कई बड़ी चीनी कंपनियों को इसमें शामिल कर लिया है। विभाग का कहना है कि इन कंपनियों के चीन की सेना या उससे जुड़े इकोसिस्टम के साथ संबंध हो सकते हैं। हालांकि इन कंपनियों पर सीधे प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन अब वे अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल नहीं कर पाएंगी और भविष्य में अतिरिक्त पाबंदियों का सामना कर सकती हैं। Alibaba और Baidu ने इन आरोपों को खारिज किया है। नई सूची में अब कुल 188 चीनी संस्थाओं और कंपनियों के नाम शामिल हैं।

Us - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »